फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Five members of Bihu team killed as vehicle turns turtle Latest News Update

असम: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम सरमा ने शोक जताया

Sun, 17 Apr 2022 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि असम के विश्वनाथ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

विज्ञापन
Assam: Five members of Bihu team killed as vehicle turns turtle Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के विश्वनाथ जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा गोहपुर के निकट उस वक्त हुआ, जब बिहू टीम के कुछ सदस्य मध्य रात्रि के आसपास अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समारोह से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संजय बसुमतारी (17), कोलीमन बसुमतारी (21), बोर्नाली बोरो (15), बुद्धिमोती बोरो (14) और राधिका दैमारी (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच अन्य घायल हो गए और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रथमदृष्टया जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पूरी जांच के बाद ही की जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे और चालक हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि असम के विश्वनाथ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इसके बाद मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट किया कि कुछ लोग एक बिहू समारोह से घर लौट रहे थे। प्रशासन से स्थिति की निगरानी करने और घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed