फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam DGP Bhaskar Jyoti Mahanta meets various Islamic organizations, seeks cooperation in busting terror modul

Assam: 'आतंकियों को खोजने में सहयोग दें', असम के डीजीपी ने इस्लामिक संगठनों से मांगी मदद

Sun, 04 Sep 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Sep 2022 03:07 PM IST
सार

असम के डीजीपी ने कहा कि हम राज्य भर में इस्लामी संगठनों से मिले और उनसे मदद मांगी। उनके सहयोग के बिना, हम राज्य में अल-कायदा और एबीटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Assam DGP Bhaskar Jyoti Mahanta meets various Islamic organizations, seeks cooperation in busting terror modul
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने आज राज्य भर के विभिन्न इस्लामी संगठनों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। उन्होंने अल-कायदा और एबीटी जैसे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सहयोग मांगा। डीजीपी ने कहा कि हम राज्य भर में इस्लामी संगठनों से मिले और उनसे मदद मांगी। उनके सहयोग के बिना, हम राज्य में अल-कायदा और एबीटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं कर सकते। हमने उनसे अपना समर्थन और सहयोग देने का आग्रह किया और उन्होंने हमें अपने समर्थन का आश्वासन भी दिया है। महंत ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा  कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ आतंकवादी धार्मिक शिक्षकों के वेश में राज्य में घुस आए थे और चुपचाप अपनी विध्वंसक और राज्य विरोधी गतिविधियों में आगे बढ़ गए थे।

विज्ञापन


राज्य के सभी निजी मदरसे अपने नियम ऑनलाइन अपलोड करें: डीजीपी
असम के डीजीपी ने कहा कि राज्य में हजारों निजी मदरसे हैं। सभी अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग नियमों पर कार्य करते हैं। हमने उन सभी को अपने नियम ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है, इसके लिए उन्हें कुछ समय दिया है।
विज्ञापन


राज्य में AQIS और ABT आतंकी समूह सक्रिय होने की कोशिश में: डीजीपी
असम के डीजीपी ने कहा कि नवीनतम गिरफ्तारी बुधवार रात को हुई जब अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े अजमल हुसैन नाम के एक व्यक्ति को राज्य की राजधानी गुवाहाटी से पकड़ा गया। इस बीच, असम में अधिकारियों ने तीन अलग-अलग जिलों में तीन मदरसों को इस आरोप के बाद ध्वस्त कर दिया कि उनके परिसरों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, इसके अलावा उन्हें संरचनात्मक रूप से कमजोर और मानव निवास के लिए असुरक्षित पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed