फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM said to curb child marriage Assam govt to give monthly stipend of up to Rs 2,500 to girl students

Assam: बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए असम की हिमंत सरकार की नई पहल, छात्राओं को पढ़ाई के लिए मिलेगा मासिक भत्ता

Wed, 12 Jun 2024 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकांडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकांडी Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 02:32 PM IST
सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार ने बाल विवाह रोकने के लिए एक अनूठी योजना की घोषणा की है। बच्चियों की पढ़ाई न रोकी जाए और स्नातकोत्तर तक शिक्षा पूरी कर सकें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Assam CM said to curb child marriage Assam govt to give monthly stipend of up to Rs 2,500 to girl students
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बाल विवाह को लेकर कड़ा रुख अपना रहे हैं। इसी क्रम में, उन्होंने अब एक नई पहल की है। इसके तहत कक्षा 11 से पीजी तक की छात्राओं को 2,500 रुपये तक का मासिक भत्ता देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


बच्चियों की पढ़ाई न रोकी जाए
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'असम सरकार ने बाल विवाह रोकने के लिए एक अनूठी योजना की घोषणा की है। बच्चियों की पढ़ाई न रोकी जाए और स्नातकोत्तर तक शिक्षा पूरी कर सकें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। इस योजना के तहत अगर छात्राएं कक्षा 11वीं और 12वीं में दाखिला लेती हैं तो उन्हें सरकार एक हजार रुपये का मासिक भत्ता देगी।'
विज्ञापन


हम असम में बाल विवाह को रोकना चाहते: सीएम
उन्होंने आगे कहा, 'जो छात्राएं डिग्री कोर्स, ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला लेंगी, उन्हें सरकार की ओर से 1,250 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों को राज्य सरकार से प्रति माह 2,500 रुपये मिलेंगे। इस योजना के माध्यम से, हम असम में बाल विवाह को रोकना चाहते हैं और सरकार के कंधों पर लड़कियों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। यह राशि छात्राओं को हर महीने की 11 तारीख को मिलेगी और माता-पिता पर बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा और वे अपनी बेटियों को कॉलेज और विश्वविद्यालय भेज सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्राओं को नहीं मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा, 'मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की बेटियों और निजी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को छोड़कर सभी लड़कियों को उनकी वित्तीय पृष्ठभूमि के बावजूद योजना में शामिल किया जाएगा। जून और जुलाई में गर्मी की छुट्टियों के दौरान कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। यह भत्ता छात्राओं के बैंक खातों में साल में 10 महीने के लिए जमा किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed