फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: CM Himanta says some people adopt English, but they do not give equal recognition to Hindi

Assam: सीएम हिमंत बोले- कुछ लोग अंग्रेजी को अपनाते हैं, लेकिन वे हिंदी को समान मान्यता नहीं देते

Wed, 05 Mar 2025 05:27 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला, गुवाहाटी
अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 05 Mar 2025 05:27 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के लिए राजभाषा सम्मेलन में मुख्यमंत्री सरमा ने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में क्षेत्रीय भाषाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने लोगों से भारत की स्वदेशी भाषाओं पर गर्व करनेका आह्वान करते हुए यह भी बताया कि हिंदी सीखने से रोजगार और व्यापार के अवसरों में विस्तार होता है।

विज्ञापन
Assam: CM Himanta says some people adopt English, but they do not give equal recognition to Hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को किसी का नाम लिए बिना कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अंग्रेजी को अपनाते हैं, लेकिन वे हिंदी को समान मान्यता नहीं देते। यहां क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हिंदी को न केवल भारत की आधिकारिक भाषा, बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में गूंजने वाली एक भाषा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत में इस समय हिंदी को लेकर वहां के मुख्यमंत्री काफी बवाल कर रहे हैं। उन्होंने हिंदी को एकता की शक्ति के रूप में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के लिए राजभाषा सम्मेलन में मुख्यमंत्री सरमा ने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में क्षेत्रीय भाषाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने लोगों से भारत की स्वदेशी भाषाओं पर गर्व करनेका आह्वान करते हुए यह भी बताया कि हिंदी सीखने से रोजगार और व्यापार के अवसरों में विस्तार होता है।
विज्ञापन


 हिमंता ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अंग्रेजी को अपनाते हैं, लेकिन वे हिंदी को समान मान्यता नहीं देते। हिंदी को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ अपनाना चाहिए, क्योंकि यह रोजगार और
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार के बड़े अवसरों के दरवाजे खोलता है। यह केवल हमारे देश की आधिकारिक भाषा नहीं है, बल्कि हर भारतीय के दिल की भाषा है। इस सम्मेलन ने भाषाई समावेशिता की आवश्यकता को रेखांकित किया और विविध  भाषाई समुदायों के बीच हिंदी को एक सेतु के रूप में बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed