{"_id":"6846eec0a42ea49b1800367d","slug":"assam-cm-himanta-in-assembly-rahul-gandhi-betrayed-nation-asked-about-losses-to-india-from-pakistan-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा में बोले CM सरमा: राहुल ने PAK से भारत को नुकसान पर पूछे सवाल; थरूर-ओवैसी-सुले देश के बचाव में...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा में बोले CM सरमा: राहुल ने PAK से भारत को नुकसान पर पूछे सवाल; थरूर-ओवैसी-सुले देश के बचाव में...
Mon, 09 Jun 2025 07:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:55 PM IST
सार
असम विधानसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने वक्तव्य के दौरान राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा, शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी, सुप्रिया सुले ने विदेशी धरती पर भारत का बचाव किया, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं की सराहना की, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद विदेश में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय सेना और देश से विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
विधानसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी पर चर्चा के दौरान सरमा ने कहा, राहुल गांधी ने भारत के नुकसान के बारे में कई बार सवाल किया, लेकिन पाकिस्तान के नुकसान के बारे में कभी नहीं पूछा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने देश और सेना के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सरेंडर' करने वाला बताया था। सरमा ने कहा कि यह बयान न केवल भारत के खिलाफ था, बल्कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी ऐसा बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Assam: 'अवैध विदेशियों की पहचान और निष्कासन के लिए 1950 का कानून सख्ती से लागू करेगी सरकार', CM सरमा का बयान
विज्ञापन
सरमा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष चल रहा था, तब वह भारत को हुए नुकसान के बारे में सवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष खत्म होने के बाद नुकसान की जानकारी मांगना एक बात है, लेकिन जब संघर्ष चल रहा हो तब ऐसे सवाल करना ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने कभी पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में नहीं पूछा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 'नरेंदर-सरेंडर' जैसे नारे देना सेना और देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अमेरिका और इंग्लैंड जाकर हमेशा भारत, चुनाव आयोग और अन्य सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलते हैं। बीते हफ्ते राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई थी।
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को केवल यह जानने में दिलचस्पी है कि पाकिस्तान ने भारत के कितने लड़ाकू विमानों को नष्ट किया, जबकि पाकिस्तान का मीडिया यह सब खुलेआम दिखा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी बड़े नेता को भारत के खिलाफ इस तरह बोलते नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेस 'जय हिंद यात्रा' निकाल रही है, जो सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है।
ये भी पढ़ें: Starlink India Plan: दो माह में भारत में सेवा शुरू करेगी मस्क की कंपनी, ₹3000 का हो सकता है मासिक डाटा प्लान!
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कांग्रेस पाकिस्तान में और ज्यादा लोकप्रिय हो गई है और वहां का मीडिया कांग्रेस के नेताओं के बयान ज्यादा दिखा रहा है, खासकर राहुल गांधी के। इशारों में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि आईएसआई का एक ऑपरेशनल मॉड्यूल है, जिसमें लोगों को भारत की संसदीय व्यवस्था के जरिये नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षित लोग संसद में परमाणु बम की साइट, भारत के पास कितने परमाणु हथियार हैं, या अजमल कसाब द्वारा उपयोग किए गए समुद्री रास्तों पर तटरक्षक की नई चौकियों जैसे सवाल पूछते हैं। हालांकि उन्होंने गोगोई का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन