फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta claims Gogoi's wife is connected to a Pakistani citizen, can take help of Interpol

Assam: सीएम हिमंत का दावा- गौरव गोगोई की पत्नी के तार पाकिस्तान से जुड़े, जांच के लिए इंटरपोल की मदद पर विचार

Tue, 04 Mar 2025 08:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 08:21 PM IST
सार

Himanta Biswa Sarma:  मुख्यमंत्री सरमा ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी से तार जुड़े हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है

विज्ञापन
Assam CM Himanta claims Gogoi's wife is connected to a Pakistani citizen, can take help of Interpol
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की दखल की जांच के लिए इंटरपोल जैसी एजेंसी की मदद ले सकते हैं। दरअसल सरमा ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी से तार जुड़े हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहले ही दे दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, यह मसला बेहद संवेदनशील है। मैंने गृह मंत्री को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल एसआईटी कर रही है, लेकिन हम इसकी जांच केवल एक निश्चित सीमा तक ही कर सकते हैं। इसलिए इसकी जांच के लिए इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से मदद लेनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले समय में इसकी जांच जहां तक संभव होगा सरकार वहां तक ले जाएगी। इस मामले में सीएम सरमा और भाजपा गोगोई के खिलाफ हमलावर हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि असम और भारत के बारे में पाकिस्तानी नागरिक की सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जांच के लिए राज्य की पुलिस ने 17 फरवरी को एसआईटी का गठन किया था। दरअसल शेख पाकिस्तान के योजना आयोग का सलाहकार और गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का पूर्व सहयोगी रहा है। शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। असम का गृह मंत्रालय भी संभाल रहे सीएम सरमा ने कहा कि एसआईटी ने पाकिस्तानी नागरिक से जुड़ी कई जानकारी जुटाई है। सरमा ने कहा कि शेख ने जब भी भारत का दौरा किया, उस दौरान उसके साथ पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल सहित कई लोग भी साथ रहे। उसके दौरे 2018 तक जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख ने 20 बार किया भारत का दौरा
शेख ने 18 से 20 बार भारत का दौरा किया और उस दौरान उसने असम के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की और असमिया लोगों के संपर्क में रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने उस असमिया महिला का पता लगा लिया है, जिसका पति जेएनयू में काम करते हैं और दोनों उस पाकिस्तानी नागरिक के साथ संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि ऐसा लगता है कि भारत के अंदर आईएसआई और पाकिस्तान की सरकार दखल दे रही है और उसकी जांच जरूरी है। यह उल्लेखनीय है कि इसमें असम के लोग संलिप्त हैं, इसलिए हम इसपर नजर रख रहे हैं। लेकिन इसपर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। इसके लिए दोत-तीन महीने का वक्त चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed