फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: CM Himanta Biswa Sarmas wife denies PPE kit scam, says allegations Unfounded

Assam: सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी ने किया पीपीई किट घोटाले से इनकार, कहा- निराधार हैं आरोप

Thu, 02 Jun 2022 12:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Jun 2022 12:01 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चार फर्मों को यह आर्डर दिए गए थे, उनमें से तीन रिंकी सरमा व असम के सीएम के परिवार के कारोबारी सहयोगियों से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन
Assam: CM Himanta Biswa Sarmas wife denies PPE kit scam, says allegations Unfounded
पीएम मोदी के साथ सीएम हिमंत सरमा और उनकी पत्नी रिंकी सरमा - फोटो : twitter

विस्तार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने अपनी कंपनी पर लगाए गए पीपीई किट घोटाले के आरोपों से स्पष्ट इनकार किया है। रिंकी सरमा ने कहा कि आरोप निराधार हैं। 

विज्ञापन

कथित घोटाले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित रिपोर्ट का खंडन करते हुए रिंकी सरमा ने यह बात कही। कुछ मीडिया वेबसाइट ने कोरोना काल में आपात चिकित्सा उपकरणों की सप्लाई को लेकर एक आरटीआई अर्जी के जवाब में मिली कथित जानकारी के आधार पर यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार फर्मों को यह आर्डर दिए गए थे, उनमें से तीन रिंकी सरमा व असम के सीएम के परिवार के कारोबारी सहयोगियों से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीएम की पत्नी के स्वामित्व की कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज को 5000 पीपीई किट्स का आर्डर दिया गया था, जबकि इस कंपनी को चिकित्सा आपूर्ति को कोई अनुभव नहीं था। इसके बावजूद नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) असम ने उसे आर्डर दिया। आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया। सीएम सरमा उस वक्त राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकी सरमा ने यह बयान जारी किया
इन आरोपों को लेकर रिंकी सरमा ने ट्विटर पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'एक वेबसाइट ने एनएचएम को मेरे द्वारा पीपीई किट्स की सप्लाई को लेकर निराधार आरोप लगाए हैं। मार्च 2020 में कोविड महामारी के दौरान असम में एक भी पीपीई किट उपलब्ध नहीं था। इसका संज्ञान लेते हुए मैंने एक व्यवसायिक परिचित से संपर्क किया और काफी प्रयासों के बाद एनएचएम-असम को करीब 1,500 पीपीई किट की आपूर्ति की।' अपने दावे के समर्थन में रिंकी सरमा ने एनएचएम असम के निदेशक एस. लक्ष्मण द्वारा जेसीबी इंडस्ट्रीज को 27 मार्च 2020 को दिए गए प्रशस्ति पत्र को भी संलग्न किया है। इसमें 1485 पीपीई किट्स मुहैया कराने को लेकर कंपनी के प्रति हृदय से आभार जताया गया है। 


आपूर्ति के बदले में एक पाई नहीं ली
उन्होंने यह भी लिखा कि, 'मेरे संगठन ने कोविड के खिलाफ जंग में एनएचएम की मदद की है। आरोग्य निधि में भी दान दिया गया। मैं अपनी ओर से देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। इसे मेरी ओर से कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का हिस्सा माना जाए। इस आपूर्ति के बदले में मैंने एक पाई नहीं ली है। मैं समाज को देने में विश्वास करती हूं, भले ही मेरे पति की राजनीतिक हैसियत चाहे जो हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed