Cyber Attack: हिमंत बिस्व सरमा के फेसबुक अकाउंट पर साइबर हमला; पाकिस्तानी हैकर्स की करतूत, जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के फेसबुक अकाउंट को हैकर्स ने निशाना बनाने की कोशिश की। इसकी जानकारी खुद सीएम सरमा ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अज्ञात हैकर्स ने आज शाम मेरा फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हैकर पाकिस्तान से संबंध रखता है और यह दुस्साहस वहीं से किया गया। हैकर्स की पहचान करने के लिए जांच जारी है। सीएम सरमा ने अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग्स का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इसमें दिखाया गया कि भारत के चार लोग और पाकिस्तान का एक व्यक्ति इसमें घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।
असम समेत इन राज्यों में लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार से असम और अरुणाचल प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। नड्डा बुधवार को वह भाजपा की असम इकाई के कोर ग्रुप और कार्यकारी समितियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। नड्डा ईटानगर में ‘स्टेट गेस्ट हाउस’ में अरुणाचल प्रदेश की भाजपा इकाई के कोर ग्रुप और कार्यकारी समितियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।