फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma says Muslim vendors responsible for surge in vegetable prices big news in hindi

Assam: सीएम सरमा ने सब्जियों की महंगाई के लिए मुस्लिमों को ठहराया जिम्मेदार, AIUDF प्रमुख अजमल ने दी चेतावनी

Sat, 15 Jul 2023 11:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 15 Jul 2023 11:27 AM IST
सार

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि सभी विक्रेता दरें बढ़ा रहे हैं और इनमें अधिकतर मियां (मुस्लिम) लोग हैं। हिमंत के इस बयान की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की।  

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma says Muslim vendors responsible for surge in vegetable prices big news in hindi
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के महंगाई को लेकर विवादित बयान से शुक्रवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। दरअसल असम में सब्जियों की महंगाई के लिए मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों की कीमत कम है लेकिन शहरों में आते-आते कीमतें बढ़ जाती हैं। सीएम सरमा ने दावा किया कि सभी विक्रेता दरें बढ़ा रहे हैं और इनमें अधिकतर मियां (मुस्लिम) लोग हैं।

विज्ञापन


असम सीएम हिमंत के इस बयान की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की। उन्होंने कहा, भाजपा के एक मुख्यमंत्री का यूं सब्जियों की महंगाई के लिए एक समुदाय विशेष को जिम्मेदार ठहराना बेहद संकीर्ण सोच का निंदनीय प्रदर्शन है। भाजपाई अपनी सरकार की कमियों के लिए दूसरों में दोष तलाश लेते हैं।
विज्ञापन


एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने जताई आपत्ति, दी चेतावनी
सीएम सरमा के बयान पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख और धुबरी सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मियां-मुसलमानों को गुवाहाटी में सब्जियां और मसाला बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीएम राज्य के मुखिया हैं और उनके मुंह से ऐसे शब्द निकलना ठीक नहीं लगता। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मुझे यह पसंद नहीं आया। यह सब करके वह मुसलमानों और असमिया लोगों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं। अगर इन सबके बाद भी कोई घटना घटती है तो इसके लिए सरकार और सीएम सरमा जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम 18 जुलाई को पोर्ट ब्लेयर हवाईअड्डे के टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह नौ बजे हवाईअड्डे पहुंचेंगे, जबकि मोदी करीब डेढ़ घंटे बाद टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने 707.73 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए एकीकृत टर्मिनल भवन के निर्माण का काम शुरू किया था।

समान नागरिक संहिता पर अब 28 जुलाई तक भेज सकते हैं प्रतिक्रिया

समान नागरिक संहिता पर जनता अब 28 जुलाई तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकेगी। विधि आयोग ने शुक्रवार को जनता के लिए विचार भेजने की समय सीमा 28 जुलाई तक बढ़ा दी। कानून से जुड़ी समिति ने 14 जून को जनता से प्रतिक्रिया मांगी थी। विधि आयोग ने कहा, हम सभी हितधारकों के इनपुट को महत्व देते हैं। इसका लक्ष्य एक समावेशी वातावरण बनाना है जो सक्रिय जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है। अब तक, डाक से भेजे गए लिखित प्रस्तुतियों के अलावा, आयोग को उसकी वेबसाइट पर 50 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। 

भूपेंद्र यादव ने सीएम स्टालिन से विकास पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तमिलनाडु से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को सीएम एमके स्टालिन से चर्चा की। यादव ने ट्वीट कर बताया िक इस मौके पर ‘बायोडायवर्सिटी एंड इंपोर्टेंस ऑफ मैंग्रोव इकोसिस्टम’ नामक किताब का विमोचन भी किया, जिसके लेखक एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक हैं।

अरुणाचल: नामसाई में नाली की खोदाई में मोर्टार के तीन गोले बरामद

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सड़क किनारे नाली खोदाई के दौरान मोर्टार के तीन गोले बरामद किए गए। पुलिस ने शुक्रवार को कहा, पियोम सर्किल में पियोम-दियुन सड़क पर नाली खोदाई में श्रमिकों को 81 मिमी मोर्टार के गोले मिले। सेना ने विस्फोटकों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। मामले को लेकर सेना ने जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों ने इस साल जनवरी में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास जिले के कृष्णापुर इलाके में विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed