फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma says, Assam Meghalaya border disputes, Mutual understanding reached at six border points

सीमा विवाद सुलाझाने के करीब: असम और मेघालय सरकार के बीच छह बिंदुओं पर बनी सहमति, जल्द निपटारे की उम्मीद

Thu, 13 Jan 2022 01:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर/शिलोंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर/शिलोंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:14 PM IST
सार

असम मेघालय सीमा विवाद को लेकर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि शेष छह सीमा बिंदुओं को चर्चा के बाद के चरणों में लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma says, Assam Meghalaya border disputes, Mutual understanding reached at six border points
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि असम सरकार ने मेघालय सरकार के साथ छह सीमा विवादित क्षेत्रों को लेकर आपसी समझौता किया है। असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद के छह क्षेत्रों को दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा समझौते के पहले चरण के दौरान उठाया गया था। सरमा ने कहा कि दोनों सरकार एक आपसी समझौता पर पहुंच गए हैं। लेकिन इसे बड़े स्तर पर पुष्टि की जानी है। कई नागरिक इस मामले में शामिल हैं, राज्य हित इसमें शामिल हैं। इसलिए, अकेले सरकार फैसला नहीं कर सकती है। वहीं मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच एक और बैठक होगी।

विज्ञापन


12 बिंदुओं में से छह पर बनी आपसी सहमति: सरमा
सरमा ने कहा कि असम और मेघालय के बीच विवादों के कुल 12 बिंदुओं में से, पहले चरण में अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण अंतर वाले छह क्षेत्रों को लिया गया है। उन्होंने कहा  कि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर मेघालय के साथ विवाद बहुत जटिल नहीं है। विवाद ज्यादातर कागजों पर हैं और सीमा के निवासियों को उनकी मर्जी से अलग पक्ष चुनने के लिए मजबूर करने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


21 जनवरी से पहले गृह मंत्री से मुलाकात की संभावना
समाचार एजेंसी एएनआई ने सरमा के हवाले से कहा कि दोनों मुख्यमंत्री 21 जनवरी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। शायद असम और मेघालय दोनों राज्यों के बीच एक चरण और बात होने के बाद अंतिम समझौते को सार्वजनिक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला?
मेघालय को 1972 में तत्कालीन असम से अलग राज्य बनाया गया था। राज्य ने असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 को चुनौती दी थी, जिसके परिणामस्वरूप मेघालय और असम के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 क्षेत्रों में सीमा विवाद हुआ था, जो दोनों राज्यों को साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed