{"_id":"6398b21e8d162608f4115913","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-said-youth-are-learning-discipline-efforts-ncc-getting-the-right-direction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीएम सरमा बोले- एनसीसी के प्रयासों से युवा सीख रहे हैं अनुशासन, मिल रही है सही दिशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीएम सरमा बोले- एनसीसी के प्रयासों से युवा सीख रहे हैं अनुशासन, मिल रही है सही दिशा
Tue, 13 Dec 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
बैठक में सीएम ने असम सरकार द्वारा राज्य में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और एनसीसी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
Assam CM Meeting
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि एनसीसी की रचनात्मक गितिविधियों के कारण युवाओं में अनुशासन की भावना पैदा हो रही है और उनकी शक्तियों को सही दिशा में ले जाने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी की इस महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनसीसी के नए अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गगन दीप से मुलाकात के दौरान यह बात कही। इस मुलाकात में असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में मेजर जनरल गगन दीप ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
बैठक में सीएम ने असम सरकार द्वारा राज्य में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और एनसीसी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक में जनरल ऑफिसर के साथ लेफ्टिनेंट कमांडर देबानंद डोले, 48 असम नेवल यूनिट एनसीसी, गुवाहाटी के कमांडिंग ऑफिसर ने आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सराइघाट में होने वाले नौसेना के जेटी पर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीसी एनईआर के गणतंत्र दिवस परेड दल के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं और उनसे मिलने का वादा किया।
विज्ञापन