{"_id":"66dd7503f9329511390c7597","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-said-bangladeshi-infiltrators-pushed-back-by-police-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: बांग्लादेश की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीएम हिमंत बोले- पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: बांग्लादेश की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीएम हिमंत बोले- पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश
Sun, 08 Sep 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:33 PM IST
सार
सरमा ने पहले एक्स पर बताया कि पिछले सप्ताह दो दिनों में राज्य पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए दस और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और वापस खदेड़ा।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि सुबह असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम पुलिस ने इस महीने बांग्लादेश से 15 घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा गया है। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए पोस्ट में लिखा कि, 'अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी निगरानी जारी है और असम पुलिस ने आज सुबह पांच अवैध घुसपैठियों को पकड़ा और वापस खदेड़ दिया।'
मुख्यमंत्री ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान मस्तबिस रहमान, अस्मा बीबी, अबानी सद्दार, लीमा सद्दार और सुमाया अख्तर के रूप में हुई है। सरमा ने पहले एक्स पर बताया कि पिछले सप्ताह दो दिनों में राज्य पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए दस और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और वापस खदेड़ा। असम सीएम ने इससे पहले दावा किया था कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के बाद से अगस्त महीने के अंत तक करीब 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया है।
बांग्लादेश में उथल-पुथल के बाद बीएसएफ ने उत्तर पूर्व में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने पहले कहा था कि असम पुलिस भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट बनाए हुए है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके। डीजीपी ने कहा था कि बीएसएफ सीमा पर रक्षा की पहली पंक्ति है और दूसरी पंक्ति के रूप में असम पुलिस भी कड़ी निगरानी में है।
विज्ञापन
गुवाहाटी में आईईडी लगाने का आरोपी गिरफ्तार
जोरहाट पुलिस ने होजाई जिले के काकी इलाके से मनाब कलिता को गिरफ्तार किया है। मनाब कालिता पर गुवाहाटी में आईईडी लगाने का आरोप है। जोरहाट पुलिस अब उसे गिरफ्तारी के लिए गुवाहाटी पुलिस को सौंप रही है। जोरहाट के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने यह जानकारी दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन