फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Rohingya is not just Assam problem it is becoming a national problem Updates

Assam: 'रोहिंग्या केवल असम की समस्या नहीं, यह राष्ट्रीय समस्या बनते जा रहे', CM हिमंत का बड़ा बयान

Wed, 06 Dec 2023 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

एक सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि असम में 2026 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से खत्म कर देंगे। 2026 के बाद असम में बाल-विवाह के मामले ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। आगामी विधानसभा सत्र में हम बहु विवाह पर भी कानूनी रोक लगा देंगे।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Rohingya is not just Assam problem it is becoming a national problem Updates
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि रोहिग्यां केवल असम की समस्या नहीं, बल्कि ये राष्ट्रीय समस्या बन रहे हैं। ये लोग असम के रास्ते होते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 2026 तक असम में बाल विवाह पर पूर्ण रूप से खत्म कर देंगे। मुख्यमंत्री ने डीएमके सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अगर गौमाता राज्य कहा होता तो अधिक उपयुक्त होता। सरमा यहां एक पत्ररकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहिंग्या केवल असम की समस्या नहीं है। यह अब देश की सबसे बड़ी समस्या बन रही है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। इसलिए जब असम में मामला सामने आया और त्रिपुरा से कुछ दलाल गिरफ्तार हुए तो असम सरकार ने गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि असम सरकार ने ही इसकी एनआईए जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में छापेमारी हुई। असम और त्रिपुरा इसके ट्रांजिट रास्ते बन गए हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि असम में 2026 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से खत्म कर देंगे। 2026 के बाद असम में बाल-विवाह के मामले ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। आगामी विधानसभा सत्र में हम बहु विवाह पर भी कानूनी रोक लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके सांसद के बयान पर उन्होंने भारत को गौ माता का देश बताते हुए कहा कि सांसद को 'गौमाता' का इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्होने कहा कि अभी हम इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करेंगे, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर पर 2024 के आम चुनाव के लिए अगले तीन महीने तक काम करना है। मोदी जी को लोकसभा चुनाव में 350 से 400 सीटों के साथ जीत हासिल करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed