फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm himanta biswa sarma on angkita dutta case law resolve it if congress not

Assam: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ीं, अंगकिता केस में असम पुलिस कर्नाटक रवाना

Sat, 22 Apr 2023 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Apr 2023 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि 'जब मुझे पता चला कि कांग्रेस ने उसे निष्कासित कर दिया है तो अगर वह मामले को नहीं सुलझाएंगे, पार्टी नहीं सुलझाएगी तो कानून अपना काम करेगा'

विज्ञापन
assam cm himanta biswa sarma on angkita dutta case law resolve it if congress not
अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए असम पुलिस कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है। असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रधान सचिव पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दत्ता को कांग्रेस से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है लेकिन अगर पार्टी मामले को नहीं सुलझाएगी तो कानून अपना काम करेगा। 

विज्ञापन


'ये बेटी की अस्मिता का सवाल'
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से जब अंगकिता दत्ता मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'जब यह मामला उनके सामने आया तो उन्होंने कांग्रेस से कहा था कि यह उनका अंदरूनी मामला है और उन्हें इसे सुलझाना चाहिए। लेकिन जब बेटी की अस्मिता का सवाल है तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। जब मुझे पता चला कि कांग्रेस ने उसे निष्कासित कर दिया है तो अगर वह मामले को नहीं सुलझाएंगे, पार्टी नहीं सुलझाएगी तो कानून अपना काम करेगा'
विज्ञापन

 


क्या है मामला
बता दें कि असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब पार्टी ने अंगकिता दत्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

श्रीनिवास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना 
इस बीच, असम पुलिस ने इंडिया यूथ कांग्रेस(IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। 4-5 सदस्यीय पुलिस टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई।

असम पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास बीवी के खिलाफ यह मामला दिसपुर पुलिस थाने में आईपीसी धाराओं 509, 294, 341, 352, 354, 354A(iv), 506 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed