फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Claimed Narendra Modi will become Prime Minister again Latest News In Hindi

Himanta Biswa Sarma: 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कौन होगा प्रधानमंत्री? सीएम सरमा ने कही यह बड़ी बात

Sat, 31 Dec 2022 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 31 Dec 2022 05:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को अपना गुरु मानते हैं। सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को ऐसा लगता है, तो उन्हें नागपुर में आरएसएस मुख्यालय जाना चाहिए। भारत माता के सामने सिर झुकाना चाहिए।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Claimed Narendra Modi will become Prime Minister again Latest News In Hindi
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगे। भले ही इस पद के लिए कितने भी उम्मीदवार क्यों न हों, पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और देश में प्रधानमंत्री पद के एकमात्र उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी लोगों के आशीर्वाद से फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए अन्य संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा कि शीर्ष पद के लिए कोई भी उम्मीदवार हो सकता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि रजत या कांस्य पदक किसे मिलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को अपना गुरु मानते हैं। सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को ऐसा लगता है, तो उन्हें नागपुर में आरएसएस मुख्यालय जाना चाहिए। भारत माता के सामने सिर झुकाना चाहिए। ध्वजा और गुरुदक्षिणा अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह आरएसएस-भाजपा को अपना गुरु मानते हैं और भगवा पार्टी कांग्रेस पर जितना अधिक हमला करेगी, विपक्षी दल के लिए उसकी विचारधारा को समझना उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे (भाजपा) हम पर आक्रामक तरीके से हमला करें, इससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा को समझने में मदद मिलेगी। मैं उन्हें (भाजपा) अपना गुरु मानता हूं।


इस सर्दी के मौसम में भी राहुल गांधी के ऊनी कपड़े नहीं पहनने पर सरमा ने कहा कि यह पूर्व कांग्रेस प्रमुख का एक फैशन स्टेटमेंट था। देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो लंबे कांग्रेस शासन के कारण अभी भी गरीब हैं। गरीब कंबल या ऊनी कपड़े नहीं खरीद सकते। राहुल के पास सब कुछ है, लेकिन वह उन्हें नहीं पहन रहे हैं। यह राहुल का फैशन स्टेटमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed