फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister said Govt working to make Assam Police zero vacancy force

Assam: सीएम शर्मा बोले- ‘जीरो वैकेंसी फोर्स’ पर फोकस, तीन वर्षों में देश की सर्वश्रेष्ठ बल बनेगी असम पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 10:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 10:59 AM IST
सार

सरकार असम पुलिस में जीरो वैकेंसी फोर्स बनाने पर काम कर रहे हैं, यानी वह पुलिस में एक भी खाली जगह नहीं रहने देंगे। साथ ही अपराधों को रोकने के लिए फोरेंसिक विज्ञान की नई तकनीकों को तैयार किया जाएगा

विज्ञापन
Assam Chief Minister said Govt working to make Assam Police zero vacancy force
हेमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम पुलिस में एक भी जगह खाली नहीं रहेगी। इसके लिए सरकार ‘जीरो वैकेंसी फोर्स’ की तर्ज पर काम कर रही है। वहीं अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नई तकनीकियों की मदद ली जाएगी। यह बात असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने गुरुवार को डेरगांव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में 1,715 सफल भर्ती कांस्टेबलों के 178वें बैच की पासिंग आउट परेड में भाग लेने के दौरान कही।

विज्ञापन

6,337 और युवाओं की होगी भर्ती 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार असम पुलिस में जीरो वैकेंसी फोर्स बनाने पर काम कर रहे हैं, यानी वह पुलिस में एक भी खाली जगह नहीं रहने देंगे। साथ ही अपराधों को रोकने के लिए फोरेंसिक विज्ञान की नई तकनीकों को तैयार किया जाएगा, जिसकी मदद पुलिस बल ले सकेगी। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 11 मई को 6,337 और युवाओं की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने सफल आरक्षकों को बधाई दी और कहा कि वे अपनी ताकत का इस्तेमाल समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की मदद के लिए करें। हालांकि, उन्होंने उन्हें असामाजिक तत्वों पर सख्त होने और समाज में अपराधों को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा। 

विज्ञापन

पुलिस की वर्दी साहस का प्रतीक

उन्होंने सभी चुनौतियों के बावजूद अपने व्यावसायिकता और मदद के रवैये को बनाए रखने के लिए भी कहा। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी सच्चाई और साहस का प्रतीक है। उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार होना चाहिए। साथ ही जनता और पुलिस के बीच की खाई को कम करने के लिए काम करने और पुलिस के मानवीय चेहरे को बढ़ाने का प्रयास करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य शांति के पथ पर 

शर्मा ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने असम पुलिस को अगले तीन वर्षों में देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक बनाने का संकल्प लिया है। वह पुलिस कर्मचारियों की मदद से लगातार अपने लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने असम पुलिस बलों के सर्वोच्च बलिदान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलिस बलों द्वारा निभाई गई भूमिका के कारण आज राज्य शांति और प्रगति के पथ पर है।

सात हजार से ज्यादा गिरफ्तार

गौरतलब हैं, असम पुलिस ने राज्य में 4,646 ड्रग्स से संबंधित मामलों में 7,723 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 203 मानव तस्करी के मामलों में 173 लोगों को गिरफ्तार किया है और 358 लोगों को बचाया है।

चार पुरस्कार से सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्पल पटोवे को बाहर जाकर काम करने के लिए बेस्ट इन आउटडोर का सम्मान दिया। वहीं मिताली दास को बेस्ट इन इंडोर व ऑल राउंड बेस्ट और रीमा पेगू को बेस्ट इन मस्कट्री यानी बंदूक चलाने में निपुण पुरस्कार से सम्मानित किया है। बता दें, मौके पर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशब महंत, वित्त मंत्री अजंता नियोग, कृषि मंत्री अतुल बोरा, विधायक भाबेन भराली, बिस्वजीत फुकन, मुख्य सचिव पबन कुमार बोरठाकुर, डीजीपी जीपी सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed