फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma: no ban on sale of liquor during Durga Puja

Assam: 'दुर्गा पूजा के दौरान शराब बिक्री पर रोक नहीं लगेगी', असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिया बयान

Wed, 18 Oct 2023 05:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर हम शराब की बिक्री पर किसी प्रतिबंध की घोषणा करते हैं, तो कालाबाजारी करने वाले तुरंत जमाखोरी शुरू कर देंगे और पूजा के दौरान इसे बेचेंगे। परिणामस्वरूप मीडिया आउटलेट सरकार पर दोषारोपण करते हुए इसकी रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma: no ban on sale of liquor during Durga Puja
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि राज्य में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं होगा। पूजा के दौरान असम में संभावित ड्राई डे के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करने का मतलब है काला बाजारी में वृद्धि।
विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर हम शराब की बिक्री पर किसी प्रतिबंध की घोषणा करते हैं, तो कालाबाजारी करने वाले तुरंत जमाखोरी शुरू कर देंगे और पूजा के दौरान इसे बेचेंगे। परिणामस्वरूप मीडिया आउटलेट सरकार पर दोषारोपण करते हुए इसकी रिपोर्ट करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकता और स्थिति के आधार पर ड्राई डे पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम में भी कुछ जनजातियों के ऐसे त्योहार हैं, जिसमें शराब पीने की अपनी परंपरा है। उन्होंने कहा, यहां तक कि कामाख्या मंदिर में कुछ अनुष्ठानों में शराब की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के सीएम ने कहा कि पूजा के दौरान एक दिन को ड्राई डे घोषित करने के संबंध में अंतिम निर्णय दुर्घटना के दृष्टिकोण से आकलन करके लिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने सटीक तौर पर यह नहीं बताया कि यह कौन सा दिन होगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कुछ संगठनों ने दुर्गापूजा के दौरान राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed