फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet reshuffle Nandita Garlosa and Jayanta Malla Baruah inducted into the cabinet as ministers Latest News Update

Assam Cabinet Reshuffle: असम में सरमा कैबिनेट का विस्तार, दो नए मंत्रियों ने ली शपथ

Thu, 09 Jun 2022 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jun 2022 06:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बरुआ नलबाड़ी से विधायक हैं, जबकि गोरलोसा हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

विज्ञापन
Assam cabinet reshuffle Nandita Garlosa and Jayanta Malla Baruah inducted into the cabinet as ministers Latest News Update
Assam Cabinet - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। इसके तहत सरमा कैबिनेट में भाजपा के दो विधायकों जयंत मल्ला बरुआ और नंदिता गोरलोसा ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने पहली बार मंत्री बने दोनों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बरुआ ने अंग्रेजी और गोरलोसा ने अंग्रेजी में शपथ ली।

विज्ञापन


पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। इसके बाद 10 मई को सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बरुआ नलबाड़ी से विधायक हैं, जबकि गोरलोसा हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन


बरुआ कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और 2011 में पहली बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया और 2015 में सरमा के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। गोरलोसा भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई हैं। इसके साथ ही भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार में वर्तमान कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है और कोई राज्य मंत्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2003 में हुए संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा के सदस्यों की कुल तादाद के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। असम विधानसभा में विधायकों की संख्या 126 है, लिहाजा मंत्रियों की संख्या 19 हो सकती है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed