फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam bypoll violence Election Commission action BJP vs Congress Nagaon news and updates

Assam Bypoll: चुनाव आयोग ने लिया असम में उपचुनाव से पहले हुई हिंसा का संज्ञान, दो पुलिस अफसरों का तबादला

Mon, 11 Nov 2024 03:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 11 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

भाजपा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर धुबरी से कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन को सामागुरी सीट पर प्रचार से रोकने की अपील की है। इस मामले में हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई है

विज्ञापन
Assam bypoll violence Election Commission action BJP vs Congress Nagaon news and updates
असम भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी। - फोटो : ANI

विस्तार

असम में नगांव जिले में आने वाली सामागुरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने प्रशासन पर कार्रवाई की। ईसी ने यहां दो पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। बताया गया है कि नगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) पार्था प्रतिम सैकिया और कालीबड़ संभाग के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रूपज्योति दत्ता को जिले से बाहर ट्रांसफर किया है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जयंत बरुआ को जिले का नया एसपी (क्राइम) और श्यामंत सरमा को एसडीपीओ पद पर नियुक्त किया है। 

कांग्रेस सांसद की ओर से चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की
इस बीच भाजपा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर धुबरी से कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन को सामागुरी सीट पर प्रचार से रोकने की अपील की है। इस मामले में हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई है। रकीबुल हुसैन पिछले 23 साल से सामागुरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस साल लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने इस सीट को खाली कर दिया था। अब उनका बेटा तंजील कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से उपचुनाव लड़ रहा है। भाजपा ने इस सीट पर दिपलू रंजन शर्मा को मौका दिया है, जो कि पार्टी के महासचिव रह चुके हैं और भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी में भाजपा ने कहा है कि हुसैन की इलाके में मौजूदगी ने हिंसा को भड़काया। पार्टी ने हुसैन को इस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार से प्रतिबंधित करने की मांग की। असम के मंत्री बिमल बोरा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजने के बाद कहा कि अगर सांसद हुसैन को क्षेत्र में घूमने दिया गया तो चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला, जिस पर उपचुनाव से पहले हुआ बवाल?
भाजपा और कांग्रेस ने असम के नगांव में 9-10 नवंबर को हुई हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर से सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक जीतू गोस्वामी के वाहन पर गोली चलाई गई। वाहन में गोस्वामी और भाजपा नेता सुरेश बोरा यात्रा कर रहे थे। हालांकि, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस मामले में जीतू गोस्वामी की तरफ से शिकायत भी दी गई है। उन्होंने इस मामले में हुसैन समेत 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। गोस्वामी ने कहा कि यह सब हुसैन की मौजूदगी में हुआ। 


कांग्रेस ने भी लगाए हैं हमले के आरोप
दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व आंचलिक पंचायत सदस्य इस्माइल हुसैन के बेटे इमामुद्दीन पर गोली चलाई, जिससे उन्हें पैर में चोट आई है। कांग्रेस का कहना है कि घायल इमामुद्दीन को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed