{"_id":"5b8fe1b0867a557ff129b9b3","slug":"assam-boat-sink-in-brahmaputra-river-one-dead-23-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, हादसे में 3 लोगों की मौत, 23 लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, हादसे में 3 लोगों की मौत, 23 लापता
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Updated Thu, 06 Sep 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की राजधानी गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को एक मोटरचालित नौका के डूब जाने की वजह से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य लापता हैं। नौका पर 36 लोग सवार थे। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कामरूप जिले के उपायुक्त कमल कुमार बैश्य ने बताया कि दोपहर बाद लगभग दो बजे नौका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नियंत्रण खोकर एक चट्टान से टकरा गई। जिससे नौका ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई। इस दौरान 12 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन दल और एनडीआरएफ के सदस्यों ने अब तक नदी से एक शव निकाला है।
विज्ञापन
फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार 22 लोगों के पास ही वैध टिकट था। उस पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। उनके अलावा उस पर 18 मोटरसाइकिलें भी लदी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों में कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन