फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly elections congress chargesheet priyanka gandhi bjp government allegations

Assam Elections: प्रियंका गांधी ने जारी की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की चार्जशीट, लगाए ये 20 गंभीर आरोप

Thu, 19 Feb 2026 08:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 08:43 PM IST
सार

असम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ 20 आरोपों वाली जनता की चार्जशीट जारी की। इसमें बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। प्रियंका ने कामाख्या मंदिर में पूजा की और कार्यकर्ताओं से जनता की आवाज बनने की अपील की। 

विज्ञापन
assam assembly elections congress chargesheet priyanka gandhi bjp government allegations
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे के दौरान 'जनता की चार्जशीट' जारी की। इस चार्जशीट के जरिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। इसमें राज्य सरकार पर बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की अनदेखी, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने जैसे कुल 20 आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह चार्जशीट जनता से मिली राय और जमीनी सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं किए। साथ ही, सरकार महंगाई पर लगाम लगाने और किसानों को फसलों का सही दाम दिलाने में भी नाकाम रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Holi Special Train: होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असम में शांति, एकता और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। इसके बाद उन्होंने पार्टी दफ्तर राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता की। इस बैठक में उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, स्थानीय नेताओं की राय को प्राथमिकता देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाएगी। उन्होंने महिला और युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं। दूसरी ओर, भाजपा ने प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। जानकारों का मानना है कि इस चार्जशीट के बाद असम का चुनावी मुकाबला सीधे मुद्दों की लड़ाई बनाने की कोशिश की
है। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed