फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly elections: BJP President JP Nadda to release the party manifesto on March 23 in Guwahati

असम विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा 23 मार्च को जारी करेंगे भाजपा का घोषणापत्र

Sun, 21 Mar 2021 02:51 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 21 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Assam Assembly elections: BJP President JP Nadda to release the party manifesto on March 23 in Guwahati
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम विधानसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को गुवाहाटी में अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होना है। मतदान के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। दो मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। 

विज्ञापन

 


इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि हमने आपको आज पांच गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए खत्म करने समेत पांच गारंटी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी

  • नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
  • चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी। 
  • पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।


असम में कांग्रेस का प्रचार पांच पांच गारंटी पर केंद्रित
बता दें, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरा प्रचार अभियान इन पांच गारंटी पर केंद्रित है। असम प्रदेश कांग्रेस अपने सोशल मीडिया अभियान में भी इसे जोर-शोर से उठा रही है।  ट्विटर पर कांग्रेस 5 गारंटी नाम से अकाउंट भी बनाया गया है। इसमें कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटी के बारे में बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed