फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Elections AGP Releases List of 26 Candidates News In Hindi

Assam Polls: एजीपी ने जारी की 26 उम्मीदवारों की सूची, बोकाघाट से अतुल बोरा; केशब महंता को कलियाबोर सीट से टिकट

Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
सार

असम गण परिषद (एजीपी) ने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सियासत गरमा दी है। पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा और कार्यकारी अध्यक्ष केशव महंता को अहम सीटों से उतारा गया है। पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और जल्द बाकी नाम भी घोषित करेगी।

विज्ञापन
Assam Assembly Elections AGP Releases List of 26 Candidates News In Hindi
अतुल बोरा, AGP अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव में अब सियासी जंग अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मतदान में एक महीने से भी कम वक्त बचा है और राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा से लेकर कांग्रेस तक, हर पार्टी अपने दिग्गजों पर दांव खेल रही है। इसी कड़ी में अब असम गण परिषद (एजीपी) ने भी 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सियासी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में पार्टी के अध्यक्ष अतुल बोरा को बोकाखाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केशब महंता को कलियाबोर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि एजीपी असम की एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है और इस बार एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों की इस सूची में कई पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पार्टी का कहना है कि उसने उम्मीदवारों का चयन क्षेत्र की जरूरतों, अनुभव और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया है। आने वाले दिनों में एजीपी बाकी सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं


बोंगाईगांव से दिप्तिमोयी को टिकट

इसके अलावा बोंगाईगांव से दिप्तिमोयी चौधरी, बरपेटा से दीपक कुमार दास और तेजपुर से पृथ्वीराज राभा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने शिवसागर से प्रदीप हजारिका, नाओबोइचा से बसंता दास और बिलासिपारा से लिबेश राय को उम्मीदवार बनाया है। दक्षिण असम की सीटों पर भी एजीपी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सोनाई से करीमुद्दीन बोरभुइयां, करीमगंज साउथ से इकबाल हुसैन और मनकाछर से जाबेद इस्लाम को टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिकी F-35 को बनाया निशाना?: एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरा विमान; IRGC ने जारी किया वीडियो

गोलपाड़ा से अब्दुल रहीम पर दांव
अन्य उम्मीदवारों में गोलपाड़ा ईस्ट से अब्दुल रहीम जिब्रान, रुपाहीहाट से जाकिर हुसैन फराजी, लाहोरीघाट से खलीलुर रहमान और चेंगा से साद्दाम हुसैन शामिल हैं। पार्टी ने साफ किया है कि उम्मीदवारों का चयन जीत की संभावनाओं और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है। AGP की इस सूची के बाद राज्य में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed