फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election : Half of newcomers in Congress first list of 40 candidates, Ranoj Kumar again against cm Sonowal

असम चुनाव: कांग्रेस की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में आधे नए चेहरे, सोनोवाल के सामने फिर रानोज कुमार

Sun, 07 Mar 2021 07:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 07:39 PM IST
सार

असम में कांग्रेस इस बार राज्य में खोई सत्ता वापस पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। सत्तारूढ़ भाजपा दूसरी बार जीत के प्रति आश्वस्त है। तीन चरणों में मतदान इसी माह शुरू होगा। देखना दिलचस्प होगा कि सर्बानंद सोनोवाल अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब रहते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Assam assembly election : Half of newcomers in Congress first list of 40 candidates, Ranoj Kumar again against cm Sonowal
असम विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : twitter.com/ECISVEEP

विस्तार

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को जिन 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, उनमें से आधे प्रत्याशी नए हैं। प्रदेश के टीटाबोर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई के परिवार से सलाह-मशविरा करेगी। इस सीट से गोगोई लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे। माजुली सीट पर, पार्टी ने रानोज कुमार पेगु को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने 2001 से लगातार तीन बार इसका प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन 2016 के चुनावों में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से 18,000 मतों से हार गए थे।

विज्ञापन


27 मार्च को 47 सीटों पर मतदान
प्रदेश में 27 मार्च को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। कांग्रेस ने शनिवार रात उनमें से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की पहली सूची में 20 नए चेहरे हैं और छह मौजूदा विधायक हैं। इनमें कांग्रेस विधायक दल के नता देबब्रत सैकिया का नाम भी शामिल है, जो नजीरा से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
विज्ञापन


टीटाबोर सीट पर भाजपा की नजर
भाजपा की नजर प्रतिष्ठित टीटाबोर सीट पर है, जबकि कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई इस सीट से विधायक थे। पिछले साल 23 नवंबर को कोविड के बाद की जटिलताओं के चलते उनका निधन हो गया था। टीटाबोर के अलावा तिनसुकिया, ढकुआखाना, बेहाली, ढिंग एवं बोकाखत सीटों पर तथा एआईयूडीएफ के खाते वाली नौबोइचा सीट पर अभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन सीटों के बारे में जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा। इनमें से कुछ सीटें गठबंधन के सहयोगी दल को दी जाएंगी। सैकिया के अलावा, जिन विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है, उनमें समागुरी से रकीबुल हुसैन, रूपोहीहाट से मो. नुरुल हुदा, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी, सरूपथार से रोजलीना तिर्की और दुमदुमा से दोमा दुर्गा भूमिज शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोरा गोहपुर से लड़ेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा गोहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जहां उनकी पत्नी मोनिका बोरा को भाजपा उम्मीदवार ने करीब 30 हजार मतों से पराजित किया था। पार्टी ने चार महिलाओं समेत उन 12 उम्मीदवारों को भी टिकट दिए हैं, जो 2016 के विधानसभा चुनावों में कम अंतर से हार गए थे। इनमें जोरहाट से राणा गोस्वामी, थाउरा से सुशांत बरगोहाईं, माहमारा से सूरज दिहिंगिया, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, सूतिया से प्राणेश्वर बसुमतारी, दुलियाजान से ध्रुब गोगोई और टिगखांग से एतुवा मुंडा शामिल हैं।

चार पराजित महिलाओं को पुन: टिकट
चार महिलाओं को पार्टी ने फिर से उन्हीं विधानसभा सीटों से टिकट दिए हैं, जिन पर पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन उम्मीदवारों में नाहरकटिया से प्रणती फुकन, खुमटाई से बिस्मिता गोगोई, टियोक से पल्लब गोगोई और आमगुरी से अंगकिता दत्ता शामिल हैं।

भाजपा से आए सरमा को बरसोला से टिकट

पार्टी ने हाल में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नेता और तेजपुर से सांसद राम प्रसाद सरमा को बरसोला सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के महागठबंधन में ये दल
असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में- 27 मार्च, एक और छह अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed