फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam and Arunachal Pradesh governments signed MOU on Border dispute in presence of Amit Shah in Delhi

MoU: असम-अरुणाचल के बीच सुलझा सीमा विवाद, शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के सीएम ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर

Thu, 20 Apr 2023 06:28 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Apr 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Assam and Arunachal Pradesh governments signed MOU on Border dispute in presence of Amit Shah in Delhi
अमित शाह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू। - फोटो : ANI

असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने गुरुवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


समझौते पर हस्ताक्षर बड़ी उपलब्धि: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लंबे ने समय से लंबित अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने पर कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज हमने एक विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्ष-मुक्त पूर्वोत्तर की स्थापना के लिए मील का पत्थर पार कर लिया है।
विज्ञापन

 

किसने क्या कहा?
अमित शाह ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा समझौते को "ऐतिहासिक" घटना बताया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दशकों पुराने विवाद खत्म हो गए हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, सीमा समझौता "बड़ा और सफल" क्षण। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने इसे 'ऐतिहासिक' बताया

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 1972 से सीमा विवाद था। आज हमने सभी विवादों को बातचीत के जरिये सुलझा लिया है। गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से यह विवाद सुलझ गया है, यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

एक दिन पहले कैबिनेट से मिली थी मंजूरी
असम कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के साथ दशकों से चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार की गठित 12 क्षेत्रीय समितियों द्वारा दी गई सिफारिशों को बुधवार (19 अप्रैल) को मंजूरी दी थी। कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए असम के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा था कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से लंबित सीमा विवाद का मुद्दा सुलझने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed