फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam An explosion has taken place at a shop near NH 37 at Graham Bazaar in Dibrugarh

गणतंत्र दिवस पर धमाकों से दहला असम, डीजीपी ने कहा- इसके पीछे उल्फा विद्रोहियों का हाथ

Sun, 26 Jan 2020 08:48 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, डिब्रूगढ़
पीटीआई, डिब्रूगढ़ Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Assam An explosion has taken place at a shop near NH 37 at Graham Bazaar in Dibrugarh
जांच में जुटे अधिकारी - फोटो : ANI

असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह चार शक्तिशाली विस्फोट हुए। पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ। यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी विस्फोट सुबह सवा आठ बजे से आठ बजकर 25 मिनट के बीच 10 मिनट के अंतराल पर हुए। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे।

विज्ञापन


पहला विस्फोट चराइदेव जिले के सोनारी पुलिस थाने के तहत आने वाले तिओकघाट इलाके में एक दुकान के बाहर हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद्मनाभ बरुआ ने बताया इसके बाद डिब्रूगढ़ जिले में तीन विस्फोट हुए। दो विस्फोट ग्राहम बाजार में और एक एटी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे तथा अन्य स्थानीय पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर दुलियाजन तिनिआली शहर में हुआ।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि दुलियाजन तिनिआली से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंका और भाग गए। उन्होंने बताया कि ग्राहम बाजार और एटी रोड पर विस्फोट इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस से किए गए। बरुआ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने कहा कि राज्य में चार अलग-अलग स्थानों पर चार विस्फोट हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है और संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमें संदेह है कि इन विस्फोटों के पीछे उल्फा विद्रोहियों का हाथ है। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है।

गौरतलब है कि पूर्वात्तर में कई अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ ही उल्फा (आई) ने गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने टि्वटर पर विस्फोटों की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘असम के कुछ स्थानों में बम विस्फोटों की कड़ी निंदा। एक पवित्र दिन पर आतंक फैलाने की यह कायरतापूर्ण कोशिश लोगों द्वारा पूरी तरह नकार दिए जाने के बाद उग्रवादी समूहों की हताशा को ही दिखाती है। हमारी सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी।’


मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सूत्र ने कहा कि सोनोवाल ने असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत से स्थिति से निपटने और विस्फोटों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed