फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: 8 terrorists including a Bangladeshi arrested, were plotting to target RSS and Hindu organizations

Assam: संघ-हिंदू संगठनों के खिलाफ रची जा रही थी साजिश; जानें सुरक्षा बलों ने कैसे नाकाम किए आतंकियों के मंसूबे

Fri, 20 Dec 2024 07:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 07:08 AM IST
सार

असम पुलिस के डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि असम और प. बंगाल में स्लीपर सेल को सक्रिय करने के लिए आतंकी रदी बांग्लादेश से इसी साल नवंबर में भारत आया था। केरल जाने से पहले साद ने असम और प. बंगाल में यात्रा की थी

विज्ञापन
Assam: 8 terrorists including a Bangladeshi arrested, were plotting to target RSS and Hindu organizations
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

असम पुलिस ने प. बंगाल व केरल एसटीएफ के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने एक बांग्लादेशी समेत 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां इन तीन राज्यों की एसटीएफ ने 17-18 नवंबर की रात केरल, प. बंगाल, और असमें एक साथ छापे मारकर कीं। गिरफ्तार आतंकियों में एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद साद रदी उर्फ मोहम्मद शब शेख भी शामिल है। इसका संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से बताया जा रहा है। इसे ऑपरेशन प्रघात नाम दिया गया।
विज्ञापन


असम पुलिस ने दी जानकारी
असम पुलिस के डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि असम और प. बंगाल में स्लीपर सेल को सक्रिय करने के लिए आतंकी रदी बांग्लादेश से इसी साल नवंबर में भारत आया था। केरल जाने से पहले साद ने असम और प. बंगाल में यात्रा की थी, जहां उसने समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की भर्ती की थी।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं व सदस्यों को निशाना बनाना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिनारुल शेख, मोहम्मद अब्बास अली, नूर इस्लाम मंडल, अब्दुल करीम मंडल, मोजबिर रहमान, हमीदुल इस्लाम, इनामुल हक के रूप में हुई। ऑपरेशन के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मोबाइल फोन, प्रचार सामग्री, बांग्लादेशी की पहचान वाले दस्तावेज और पेन ड्राइव शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में में नूर इस्लाम मंडल को 2015 में राष्ट्रीय सुरक्षा विरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसने भर्ती अभियानों में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।


भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की थी योजना
डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि मॉड्यूल की गतिविधियों में हथियारों और गोला-बारूद की खरीद भी शामिल है। इसका उद्देश्य भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना है। साक्ष्य बताते हैं कि यह मॉड्यूल राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने के लिए कट्टरपंथी समूहों की क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। असम पुलिस के अधिकारी इस जांच की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed