{"_id":"60d79a08f52b98463e6b1583","slug":"assam-10-thousand-bodo-youth-will-soon-get-jobs-in-army-and-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : 10 हजार बोडो युवाओं को सेना व अर्धसैनिक बलों में जल्द मिलेगी नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : 10 हजार बोडो युवाओं को सेना व अर्धसैनिक बलों में जल्द मिलेगी नौकरी
Sun, 27 Jun 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:50 AM IST
सार
- बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) प्रमोद बोरो ने गृहमंत्री अमित शाह से बीटीसी क्षेत्र में विशेष नियुक्ति अभियान शुरू करने की भी मांग की है ताकि इन युवाओं को नौकरी मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को एक ज्ञापन भी गृहमंत्री को सौंपा गया है।
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में दस हजार बोडो युवाओं को जल्द ही सेना व अर्धसैनिक बलों में नौकरी मिलेगी। बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) प्रमोद बोरो ने शनिवार को बताया कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि अगले चार वर्षों में 10 हजार युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों व पुलिस में नौकरी मिले।
विज्ञापन
बोरो ने साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से बीटीसी क्षेत्र में विशेष नियुक्ति अभियान शुरू करने की भी मांग की है ताकि इन युवाओं को नौकरी मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को एक ज्ञापन भी गृहमंत्री को सौंपा गया है। बोरो ने बताया कि उन्होंने युवाओं की नौकरी के लिए असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) और रक्षा मंत्रालय व अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों से भी बात की है।
विज्ञापन