फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asiya Andrabi refused to give voice sample

आसिया अंद्राबी की सहयोगी ने आवाज के नमूने देने से किया इनकार

Fri, 12 Apr 2019 01:38 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 12 Apr 2019 01:38 AM IST
सार

  • - एनआईए ने किया था नमूने के लिए आवेदन
  • - मामले की अगली सुनवाई छह मई को

विज्ञापन
Asiya Andrabi refused to give voice sample
Asiya Andrabi (file)

विस्तार

आतंकी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया आसिया अंद्राबी की सह-आरोपी नसरीन ने अपनी आवाज के नमूने देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, एनआईए ने अंद्राबी और उसकी सहयोगी के खिलाफ मामले की जांच के लिए नमूने लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष नसरीन के वकील ने कहा कि एनआईए की मांग कानूनन सही नहीं है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कोर्ट को बताया कि उसके पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं और उसे नसरीन की आवाज से मिलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अदालत ने दिसंबर 2018 में एनआईए को निर्देश दिया था कि अंद्राबी और उसकी सहयोगियों को आरोपपत्र तथा अन्य दस्तावेज मुहैया कराए जाएं। एनआईए ने ये दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं। गौरतलब है कि अंद्राबी, फहमीदा और नसरीन अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई छह मई को होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईए ने किया था नमूने के लिए आवेदन - मामले की अगली सुनवाई छह मई को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed