फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asian Region Is Vulnerable To Disasters: Rajnath Singh

आपदा की चपेट में सबसे अधिक एशियाई देश - राजनाथ

Thu, 03 Nov 2016 06:16 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Asian Region Is Vulnerable To Disasters: Rajnath Singh
- फोटो : file photo

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानवजनित और प्राकृतिक आपदा लगातार बढ़ रही है। विशेषकर एशियाई देश इन आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एएमसीडीआरआर) 2016 का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एशियाई मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व की 10 आपदाओं में से आठ केवल एशियाई देशों को प्रभावित करती हैं। इस प्रकार से विश्व की कुल जनसंख्या की एक तिहाई जनसंख्या इन आपदाओं से पीड़ित है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि भारत यह मानता है कि समाज के प्रत्येक वर्गों जैसे सरकार, व्यवसाय, समुदाय, गैरसरकारी संस्थानों के लिए यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हम सभी मिलकर संयुक्त रूप से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस समस्या से निपटने की कोशिश करेंगे तो तो यह ज्यादा प्रभावी सिद्ध होगा। इस प्रकार से यह एक महत्वपूर्ण सम्मेलन हैं, यह इस प्रकार का पहला कदम है जिसमें हम अपने यहां सेंडाई प्रारूप को अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

''आपदा जोखिम की कोई राजनीतिक सीमा नही होती''

Asian Region Is Vulnerable To Disasters: Rajnath Singh
सिंह ने कहा कि आपदा जोखिम की कोई राजनीतिक सीमा नही होती बल्कि मानवीय क्रियाकलाप से आपदा का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। आपदा तो एक क्षेत्र में ही आती है लेकिन यह अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित करती है। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजु ने कहा कि सेंडाई प्रारूप दूरदर्शी व महत्वकांक्षी प्रारूप है जिसका उद्देश्य 2030 तक आपदा से होे वाली क्षति को कम करना है। राष्ट्रीय, स्थानीय स्तर पर सेंडाई प्रारूप मुख्य रूप से इसके मार्गदर्शक सिद्धांत और सात वैश्विक लक्ष्यों सफल क्रियान्वयन पर जोर देता है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के 61 देशों के 1100 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed