फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   asia largest civil hospital has seen long queue of 70 ambulance outside as no availability space in hospitals

अहमदाबाद: इंतजार करती दिखीं 70 एंबुलेंस, एशिया के सबसे बड़े अस्पताल में भी मरीजों के लिए जगह नहीं

Fri, 16 Apr 2021 01:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 16 Apr 2021 01:31 PM IST
सार

अहमदाबाद के जिला अस्पताल में 1,200 बिस्तर होने के बाद भी वहां अब नए मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। अस्पताल के बाहर 70 एंबुलेंस लंबी लाइन लगाकर खड़ी हैं और मरीज को भर्ती करवाने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन
asia largest civil hospital has seen long queue of 70 ambulance outside as no availability space in hospitals
अहमदाबाद के जिला अस्पताल के बाहर लंबी लाइनों में खड़ी मरीजों से भरी एंबुलेंस - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर व्यापक स्तर पर फैल रही है और कई जगहों से लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात में भी कोरोना के दैनिक मामलों में कहर बरपाया हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में एशिया के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में जगह कम पड़ गई है।

विज्ञापन


हर दिन इतने मरीज सामने आ रहे हैं कि 1,200 बिस्तरों वाला अस्पताल भी अब कम पड़ने लगा है। अहमदाबाद शहर के सारे अस्पताल भर गए हैं, जिसकी वजह से मरीज को कहीं और भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सिविल अस्पताल की मौजूदा समय में स्थिति वो कल्पना से भी परे है।
विज्ञापन


मरीजों के साथ वेटिंग में खड़ी एंबुलेंस
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के हालात इतने बदतर हैं कि मरीजों से भरी 70 एंबुलेंस अस्पताल के बाहर खड़ी हैं। यहां स्थिति इतना भयावह है कि कई मरीजों का इलाज तो अब एंबुलेंस में ही किया जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अस्पताल प्रशासन यह तक नहीं बता पा रहा है कि इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जगह कब तक मुहैया कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए
गुजरात में भी कोरोना के दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां तक कि दैनिक मौतों का आंकड़ा हर रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुजरात में कोरोना से मरीजों की मौतों का आंकड़ा बहुत तेज गति से बढ़ रहा है। आलम यह है कि अस्पतालों और शमशानों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। गुजरात में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट है। बुधवार को राज्य में 7,410 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,67,616 पर पहुंच गई है। 


एक दिन में 73 लोगों की मौत
गुजरात में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। सबसे ज्यादा मौतें सूरत और अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब पांच हजार के पार चला गया है। इसके अलावा राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 39,250 है। मौजूदा समय में 254 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed