{"_id":"6887608f30498a5f4205c669","slug":"asia-cup-2025-india-pakistan-cricket-match-issue-raised-in-parliament-shiv-sena-mp-said-not-to-play-with-them-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2025: संसद में उठा भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा; शिवसेना सांसद बोले- हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asia Cup 2025: संसद में उठा भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा; शिवसेना सांसद बोले- हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए
Mon, 28 Jul 2025 05:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:05 PM IST
सार
शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पड़ोसी देश के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से बचना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शनिवार को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान को 14 सितंबर को मैच खेलना है।
विज्ञापन
अरविंद सावंत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
संसद में ऑपरेशन सिदूर पर चर्चा के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का मुद्दा उठाया गया। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान को धूल चटाई। हम पाकिस्तान के साथ कोई भी नाता नहीं रख रहे, फिर हम उनके साथ क्रिकेट मैच क्यों खेलने जा रहे। हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए। 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप 2025 के मद्देनजर उनका यह बयान अहम है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक ही ग्रुप में हैं।
विज्ञापन
'पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना अनुचित होगा'
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारत के लिए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना अनुचित होगा, जिसने भारत को कई बार घायल किया है। दरअसल, एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। चूंकि, भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले विश्व कप टी-20 प्रारूप में होगा, इस वजह से इस बार एशिया टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
'पहलगाम में 22 अप्रैल को एक भी जवान क्यों नहीं था?'
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सेना के पराक्रम को नमन करता हूं। पहलगाम में 22 अप्रैल को एक भी जवान क्यों नहीं था? जांच यहां से शुरू होनी चाहिए। उस दिन सारे जवान कहां गए थे? वहां से पाकिस्तान कितना दूर है? पहलगाम से पहले भी कुछ आतंकी हमले हुए हैं। हाल ही में मुंबई हमले के आरोपियों को हाईकोर्ट को रिहा कर दिया। इससे साफ है कि हम आज तक आतंकी पकड़ नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
'भारत ने बिना कोई शर्त लगाए उसके साथ युद्ध क्यों रोक दिया'
पहलगाम आतंकी हमलों और ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए सावंत ने आश्चर्य जताया कि जब पड़ोसी देश घुटनों के बल बैठकर युद्धविराम की भीख मांग रहा था, तो भारत ने बिना कोई शर्त लगाए उसके साथ युद्ध क्यों रोक दिया? उन्होंने कहा, 'अगर भारत मजबूत स्थिति में था, तो उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने से किसने रोका था?' उन्होंने आगे कहा कि यह पाकिस्तान को वैसा ही सबक सिखाने का सही समय है जैसा इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध के दौरान सिखाया था।
'आईएमएफ ने कर्ज में डूबे पड़ोसी देश को ऋण स्वीकृत कर दिया'
सावंत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, तब एक भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ था, जबकि चीन और तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भारत के विरोध के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कर्ज में डूबे पड़ोसी देश को ऋण स्वीकृत कर दिया है।