फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw says India first hydrogen train will be world longest and most powerful

Railway: विश्व की सबसे लंबी-शक्तिशाली होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, वैष्णव बोले- परियोजना पर काम शुरू

Sat, 08 Feb 2025 07:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 07:09 AM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना पर काम कर रही है। राज्यसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से उन्होंने बताया कि रेलवे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहली हाइड्रोजन ट्रेन बना रही है, जो दुनिया की सबसे लंबी व शक्तिशाली ट्रेनों में शामिल होगी। 
 

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw says India first hydrogen train will be world longest and most powerful
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत ने हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना पर काम कर रही है। राज्यसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से उन्होंने बताया कि रेलवे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहली हाइड्रोजन ट्रेन बना रही है, जो दुनिया की सबसे लंबी व शक्तिशाली ट्रेनों में शामिल होगी। पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित हो रही यह ट्रेन अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) की निर्देशों पर आधारित है।

विज्ञापन


 सांसद अजीत कुमार भुइयां के प्रश्न के जवाब में वैष्णव ने सदन को बताया कि ट्रेन के साथ-साथ हाइड्रोजन को फिर से भरने के लिए एक एकीकृत हाइड्रोजन उत्पादन-भंडारण वितरण सुविधा के साथ जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को तैयार करने पर काम किया जाएगा। पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से सुविधा लेआउट को लेकर आवश्यक सुरक्षा अनुमोदन मिल चुके हैं। वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना वैकल्पिक ऊर्जा से चलने वाली रेल यात्रा में प्रगति के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को पुख्ता करेगी। इससे देश के परिवहन क्षेत्र का स्वच्छ और हरित भविष्य तय होगा।
विज्ञापन


3 साल में चेन्नई में बने वंदे भारत के 640 कोच
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  राज्यसभा को बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में कुल 640 वंदे भारत कोच का निर्माण किया गया। इसके अलावा, कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) को 320 वंदे भारत कोच के निर्माण का उत्पादन लक्ष्य दिया गया है। सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के सवालों के जवाब में वैष्णव बताया कि कपूरथला स्थित आरसीएफ ने पिछले तीन साल में 5,414 कोच का निर्माण किया है।  गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं। ये यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed