फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw Said The entire section of the Mumbai-Ahmedabad bullet train project will be open by 2029

Bullet Train: कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए सभी सवालों के जवाब

Sat, 27 Sep 2025 12:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 12:35 PM IST
सार

Bullet Train: कब से शुरू होगी मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन? ये सवाल देशभर में कई लोगों के मन में उठा रहा है। ऐसे में शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 50 किमी लंबा सूरत-बिलिमोरा हिस्सा 2027 में खुलेगा। पूरा ट्रैक 2029 तक चालू होगा।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw Said The entire section of the Mumbai-Ahmedabad bullet train project will be open by 2029
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी जानकारी दी है। सूरत में उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पूरा हिस्सा 2029 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वैष्णव ने शनिवार को सूरत में बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का 50 किलोमीटर लंबा हिस्सा जो सूरत और बिलिमोरा के बीच है, वह 2027 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, 2029 तक मुंबई से अहमदाबाद तक की पूरी बुलेट ट्रेन लाइन चालू हो जाएगी।

विज्ञापन

इस दौरान रेल मंत्री ने आगे बताया कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच की यात्रा केवल दो घंटे और सात मिनट में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

वैष्णव ने बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण
बता दें कि इससे पहले शनिवार को वैष्णव ने सूरत के बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया और ट्रैक की स्थापना और पहले टर्नआउट की जांच की। उन्होंने बताया कि मुख्य लाइन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जबकि लूप लाइन की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi In Odisha: 'ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है', झारसुगुड़ा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के दौरान उत्पन्न होने वाली कंपन को कम करने के लिए कई विशेष उपकरण लगाए गए हैं, जिससे ट्रेन तेज गति से भी स्थिर और सुरक्षित रहेगी।

सूरत स्टेशन पर अधिकतर काम खत्म
रेल मंत्री वैष्णव ने आगे बताया कि सूरत स्टेशन का भारी काम पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग और अन्य उपयोगी कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने पहली बार इस स्टेशन पर टर्नआउट की स्थापना का भी जिक्र किया, जो कि ट्रैक के जुड़ने या अलग होने का स्थान होता है।

वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना से मुंबई से अहमदाबाद तक के शहरों की अर्थव्यवस्थाएं एक साथ जुड़ जाएंगी और जापान की तरह विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार, देश में उत्तर, पूर्व और दक्षिण में भी तीन नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। मुंबई-अहमदाबाद पश्चिमी भारत का पहला कॉरिडोर है और आगे देश में कुल चार बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने की योजना है।

ये भी पढ़ें:- UN: शहबाज के खोखले दावों पर भारत का पलटवार, कहा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकी बता रहे पाकिस्तान की असलियत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed