फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnav can elect for Rajya Sabha from Odisha

Rajya Sabha: अश्विनी वैष्णव एक बार फिर ओडिशा से जा सकते हैं राज्यसभा, बीजद कर सकता है रेल मंत्री का समर्थन

Wed, 14 Feb 2024 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2024 06:29 AM IST
सार

2019 में भी अश्विनी वैष्णव ओडिशा के सत्तारूढ़ दल बीजद के समर्थन से ही राज्यसभा पहुंचे थे। इस बार भी बीजद के समर्थन से ही उनके उच्च सदन में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav can elect for Rajya Sabha from Odisha
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

विस्तार

ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे प्रत्याशी को लेकर जारी असमंजस के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिन के दौरे पर बुधवार को भुवनेश्वर जा रहे हैं। 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। वैष्णव के दौरे से उनके ओडिशा से राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई है। 2019 में भी वह सत्तारूढ़ बीजद के समर्थन से ही राज्यसभा पहुंचे थे। इस बार भी बीजद के समर्थन से ही उनके उच्च सदन में पहुंचने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर भाजपा या बीजद की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। वैष्णव समेत राज्य से राज्यसभा के तीन सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बीजद राज्य की सभी तीनों राज्यसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी को जीत दिला सकता था। लेकिन उसने सिर्फ दो ही प्रत्याशी को अभी तक मैदान में उतारा है, जिन्होंने मंगलवार को नामांकन भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed