फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Bhide Fraud or racist policies IAS Ashwini Bhide reprimands British Airways

Ashwini Bhide: 'धोखाधड़ी या नस्लवादी नीतियां', आईएएस अश्विनी भिड़े ने लगाई ब्रिटिश एयरवेज को फटकार

Mon, 15 Jan 2024 07:14 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 07:14 AM IST
सार

एयरवेज के इस रवैये पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई और दावा किया कि ओवरबुकिंग के झूठे बहाने से चेक-इन के समय उन्हें प्रीमियम इकोनॉमी से डाउनग्रेड कर दिया गया। बता दें कि अश्विनी भिडे 1995 बैच की महाराष्ट्र कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
Ashwini Bhide Fraud or racist policies IAS Ashwini Bhide reprimands British Airways
आईएएस अश्विनी भिड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में यात्रा कर रहीं नौकरशाह अश्विनी भिड़े को प्रीमियम इकोनॉमी से डाउनग्रेड कर दिया गया। एयरवेज के इस रवैये पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई और दावा किया कि ओवरबुकिंग के झूठे बहाने से चेक-इन के समय उन्हें प्रीमियम इकोनॉमी से डाउनग्रेड कर दिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को टैग कर किया पोस्ट
बता दें कि अश्विनी भिडे 1995 बैच की महाराष्ट्र कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक्स पर मुंबई एयरपोर्ट, विमानन नियामक डीजीसीए और विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए लिखा, ' क्या आप ब्रिटिश एयरवेज को धोखा दे रहे हैं या भेदभावपूर्ण/नस्लवादी नीतियों का पालन कर रहे हैं? आप चेक-इन काउंटर पर एक प्रीमियम इकोनॉमी यात्री को ओवरबुकिंग के झूठे बहाने पर मूल्य अंतर का भुगतान किए बिना डाउनग्रेड कैसे कर देते हैं और मुआवजे के बारे में भूल जाते हैं? मुझे बताया गया है कि यह बीए (ब्रिटिश एयरवेज) के व्यवहार में एक आम बात है।'
विज्ञापन

 


अश्विनी भिड़े की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइन ने कहा, 'जो कुछ हुआ उसे सुनकर हमें दुख हुआ और इससे हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं।' कई उपयोगकर्ताओं ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और एयरलाइन को उनकी कार्यप्रणाली के लिए फटकार लगाई। 


यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया में की आलोचना
इसके बाद कई यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और एयरलाइन को उनकी कार्यप्रणाली के लिए फटकार लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'मैं मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, उस वक्त मुझे बिजनेस क्लास से घटिया प्रीमियम इकोनॉमी में डाउनग्रेड कर दिया गया है और मैं अभी भी किराए में अंतर का इंतजार कर रहा हूं।' 

एक अन्य ने लिखा, 'मैंने एक बार बीए की उड़ान भरी है, वे घटिया और नस्लवादी हैं। कर्मचारी अपमानजनक हैं और उनमें बुनियादी शिष्टाचार का अभाव है। इसके बाद मैने फिर कभी इस फ्लाइट में सफर न करने का निर्णय लिया। हम भारतीयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरते समय बस एयर इंडिया और विस्तारा का रुख करना चाहिए।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed