फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashoke Sen Becomes First Indian Physicist to Receive the 2026 Oskar Klein Medal

कौन हैं अशोक सेन?: ऑस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी, जानें उनकी उपलब्धियां

Sun, 25 Oct 2026 04:36 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली/बंगलूरू।
एजेंसी, नई दिल्ली/बंगलूरू। Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 25 Oct 2026 04:36 AM IST
सार

भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी अशोक सेन को 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया है। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं। इससे पहले उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Ashoke Sen Becomes First Indian Physicist to Receive the 2026 Oskar Klein Medal
भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन को 2026 के ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया है। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं।

विज्ञापन


सेन बंगलूरू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज टीआईएफआर में आईसीटीएस-इन्फोसिस माधव चेयर प्रोफेसर हैं और आधुनिक स्ट्रिंग थ्योरी के प्रमुख वास्तुकारों में गिने जाते हैं। स्टॉकहोम विश्वविद्यालय और रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति की ओर से हर साल दिया जाने वाला यह पदक स्वीडिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी ऑस्कर क्लेन की स्मृति में स्थापित किया गया था। सेन ने 22 अक्तूबर को स्टॉकहोम में ग्रैविटी फ्रॉम स्ट्रिंग्स एंड स्ट्रिंग्स फ्रॉम ग्रैविटी विषय पर शोध-प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


उनके शोध ने क्वांटम गुरुत्वाकर्षण, ब्लैक होल और स्ट्रिंग थ्योरी को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2013) से सम्मानित सेन को 2012 में ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed