कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चार सालों तक विश्वासघात करने का लगाया आरोप, जारी किया पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को गुरुवार को चार साल पूरे हो जाएंगे। इसके लिए भाजपा जहां विपक्ष के सभी दावों को झूठा साबित करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं विपक्ष भी भाजपा सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाने का पुरजोर प्रयास कर रही है ताकि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वापस सत्ता की कमान संभाल सके।
बुधवार को कांग्रेस ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्टर जारी किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज लोगों में डर और अविश्वास का माहौल फैला हुआ है। उनका विश्वास टूट चुका है। तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। यह एक लूट है। केंद्र सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चार सालों के दौरान जनता के साथ केवल विश्वासघात हुआ है। जिस रूप में इस भाजपा सरकार ने पैसे उड़ाए हैं और सरकारी पैसे से हर साल जश्न मना रहे हैं, कांग्रेस ने वैसी परंपरा कभी नहीं डाली थी। ये भूल जाते हैं कि जब हम मुख्यमंत्री बनते हैं, प्रधानमंत्री बनते हैं तो हम लोग जनता के ट्रस्टी होते हैं। उस जनता के पैसे को उड़ाने का हमें कोई हक नहीं है।
अशोक गहलोत ने कहा, "कांग्रेस ने कभी सालगिरह नहीं मनायी, लेकिन केंद्र सरकार बड़े बड़े विज्ञापन दे रही है। लोगों में भय, अविश्वास, हिंसा का माहौल है। एक तरफ राहुल गांधी अहिंसा, प्यार की राजनीति की बात करते हैं दूसरी तरफ आरएसएस की विचारधारा इसके उलट है।
बता दें कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर मोदी सरकार ने विपक्ष के सभी आरोपों को झूठा साबित करने के लिए रणनीति बनाई है। पार्टी ने अपने रिपोर्ट कार्ड के लिए सभी मंत्रालयों और विभाग से प्रगति रिपोर्ट मांगी है ताकि वह जनता को अपनी सफलता और वादों को पूरा करने के बारे में बता सके। वहीं कांग्रेस मोदी के रिपोर्ट कार्ड को असफल साबित करने की जुगत में है।
Delhi: Congress releases poster on completion of 4 yrs of PM Modi led Central govt. Ashok Gehlot says 'There is sense of fear & mistrust among people today. Their trust has been broken. Fuel prices are sky-rocketing. This is a loot. They (Centre) don't even care about it.' pic.twitter.com/s1aEKTEEaj
— ANI (@ANI) May 23, 2018