फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashok Gehlot Said, PM Modi planned to pray at temples to influence voters

पीएम की नेपाल यात्रा पर गहलोत ने उठाये सवाल, कहा- कर्नाटक चुनाव के लिए किया जा रहा नाटक

Sat, 12 May 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot Said, PM Modi planned to pray at temples to influence voters

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा,'पीएम मोदी मंदिर जाकर नाटक कर रहे हैं। यह कर्नाटक चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।'  

विज्ञापन


आपको बता दें कि आंधी-तूफान के बावजूद कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बंगलूरू पहुंचे थे। गहलोत ने कर्नाटक के कोराल में राहुल गांधी के साथ मार्च में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान अशोक गहलोत बैलगाड़ी की सवारी करते भी दिखाई दिये थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिन के नेपाल दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। आज सुबह उन्होंने मुक्तिनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और मंदिर के पुजारी से हाथ में कलावा भी बंधवाया। इस दौरान वह जमीन पर बैठकर पूजा के सारे नियम पूरे करते दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले मोदी भारत के पहले पीएम हैं। मुक्तिनाथ में पूजा करने के बाद वह पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुंचे। पशुपतिनाथ में उनका यह दूसरा दौरा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed