{"_id":"5b9f85d8867a557ea37f592e","slug":"ashok-gehlot-said-modi-magic-will-not-work-in-election-his-popularity-has-come-down-very-fast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गहलोत का हमला - मोदी का जादू नहीं चलने वाला, लोकप्रियता का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे आया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहलोत का हमला - मोदी का जादू नहीं चलने वाला, लोकप्रियता का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे आया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सोमवार को भाजपा पर जोरदार हमला किया। गहलोत ने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चलने वाला है और मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे आया है। उन्होंने नोटबंदी को मोदी सरकार का बड़ा घपला बताया।
गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राजस्थान दौरे की चर्चा करते हुए कहा कि शाह यहां वसुंधरा राजे सरकार के काम और प्रदर्शन का जिक्र नहीं कर रहे बल्कि मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘मोदी जी का जादू नहीं चलने वाला। उनका समय गया। उनका ग्राफ बहुत तेजी से नीचे आया है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ‘कोई आश्चर्य नहीं की आने वाले चुनाव में इनका सफाया हो जाए।’
आगामी चुनावों में महागठबंधन की सुगबुगाहट पर गहलोत ने कहा कि देश हित में जनता का कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों पर दबाव बनेगा और उन्हें एक मंच पर आना ही पड़ेगा ताकि फासीवादी खतरों से निपटा जा सके। हालांकि इस बारे में सारी बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है।

अमित शाह का बयान देश के लिए खतरा: गहलोत
अमित शाह
राफेल विमान सौदे पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस न तो विमान खरीदने के खिलाफ है और न ही वह बिना वजह कोई विवाद खड़ा करना चाहती है बल्कि पार्टी तो इसमें हुए घपले व भ्रष्टाचार की बात कर रही है जिसका जवाब दिया जाना चाहिए।
‘अगला चुनाव जीते तो 50 साल तक राज करेंगे’ संबंधी अमित शाह के कथित बयान पर गहलोत ने कहा इसमें निहित खतरे को देश और देश की जनता को समझना होगा। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र की धुरी सत्ता का विकेंद्रीकरण है, लेकिन इस समय देश में दो ही चेहरे- प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अध्यक्ष शाह राज कर रहे हैं।
गहलोत ने नोटबंदी को मोदी सरकार का बड़ा घपला बताया। (इनपुट:भाषा)