{"_id":"5adffaeb4f1c1b5c098b658c","slug":"asaram-walked-all-night-due-to-restlessness-of-jodhpur-court-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले से पहले रातभर करवट बदलता रहा आसाराम, बेमन से खाया आश्रम का खाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फैसले से पहले रातभर करवट बदलता रहा आसाराम, बेमन से खाया आश्रम का खाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
यौन शोषण केस में आसाराम समेत पांचों आरोपी दोषी करार दिए गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने हर खतरे से निपटने के पुख्ता इंतजाम किये हैं। ट्रेन, बस और कारों की तलाशी ली जा रही है, लोगों के परिचय पत्र चेक किये जा रहे हैं, आसाराम के आश्रम में कुछ सेवादारों को छोड़कर बाकी को घर जाने के लिए रवाना कर दिया गया है और पूरे शहर में 2 हजार जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार रात से ही सेंट्रल जेल जाने वाले रास्ते सील कर दिये हैं। रिपोर्टस के मुताबिक कल रात आसाराम भी जेल में चैन की नींद नहीं सो सका। आज आने वाले फैसले को देखते हुए आसाराम रात में काफी देर तक बैरक में टहलता रहा। उसने आश्रम से आया खाना भी ढंग से नहीं खाया। रात 12 बजे तक वह काफी बेचैन दिखाई दिया।
विज्ञापन
वहीं जनता और आसाराम समर्थकों को मैसेज देने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में रूट मार्च निकाला। हर तरह के खतरे से निपटने के लिए आरएसी की 5 कंपनियों के साथ 2 हजार जवान तैनात किया गया है, जिनमें एसटीएफ की 3 कंपनियां शामिल हैं। दंगा निरोधक दस्ता, वॉटर कैनन व वज्र को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन