फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asadusddin Owaisi said we will make our mosque on the disputed site

असदुद्दीन ओवैसी का बयान, मस्जिद जहां थी, वहीं बनेगी... नहीं छोड़ेंगे दावा

Sun, 25 Feb 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Asadusddin Owaisi said we will make our mosque on the disputed site
असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर अपना फैसला देगी। उन्होंने यह भी कहा कि विवादित ढांचे पर बाबरी मस्जिद ही बनेगी। यह सभी बातें उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा- हमारी मस्जिद थी, है, रहेगी और इंशाल्लाह सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद यह एक बार फिर से उसी जगह पर बनेगी। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर होगा। हैदराबाद के सांसद ने कहा- अयोध्या के विवादित ढांचे पर मुस्लिम अपनी मस्जिद के दावे को कभी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा- वे लोग जो हमें डरा रहे हैं और हमारी शरीयत के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं, वे हमें दावा छोड़ने को कह रहे हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम अपनी मस्जिद कभी नहीं छोड़ेंगे। पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल पूछा है कि पीएम का गीता जेम्स से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें पाकिस्तानी कहते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हर्षद मेहता, केतन पारेख और नीरव मोदी मुस्लिम थे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


असदुद्दीन ने कहा कि पीएम मोदी जिन लोगों को भाई कहते हैं, उन्होंने हमारे देश को लूटने का काम किया। देश में मुस्लिमों को दूसरी श्रेणी के नागरिकों का दर्जा कर दिया गया है। हम हिंदू-मुस्लिम भाई के सिद्धांत पर भरोसा करते हैं, लेकिन इसने हमारी मदद कभी नहीं की। देश अब हिंदुत्व की ओर बढ़ रहा है। हमारे साथ देश में दूसरी श्रेणी के नागरिक जैसा बर्ताव किया जा रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed