फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi want leader of opposition post in Telangana, will meet speaker for that

तेलंगाना: असदुद्दीन औवैसी ने एमआईएम को विपक्ष का दर्जा के लिए ठोका दावा

Sat, 08 Jun 2019 02:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 08 Jun 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi want leader of opposition post in Telangana, will meet speaker for that
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Facebook

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधानसभा में पार्टी को विपक्ष का दर्जा के लिए दावा ठोका है। इसके लिए उनकी पार्टी स्पीकर से मुलाकात करेगी। उन्होंने कहा, हम तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर से अनुरोध करेंगे कि वह एआईएमआईएम को नेता प्रतिपक्ष का पद दे क्योंकि हम राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमारे विधायकों की संख्या कांग्रेस से ज्यादा है। हमारी पार्टी स्पीकर से मुलाकात करेगी और हमें उम्मीद है कि वह सकारात्मक कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

 

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। पिछले साल हुए चुनाव में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) को 88, कांग्रेस को 19, एआईएमआईएम को  सात, तेलुगू देशम को दो, भाजपा को एक, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को एक और निर्दलीय विधायक को एक सीट पर जीत मिली थी। हालांकि कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए 12 विधायकों ने टीआरएस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 18 में से अलग हुए 12 विधायकों के गुट को टीआरएस में विलय की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही उन्हें सत्ताधारी दल के सदस्य के तौर पर पहचान मिल गई है। इससे पहले गुरुवार दिन में कांग्रेस के इस गुट ने स्पीकर से टीआरएस में विलय की अनुमति मांगी थी।


इससे पहले रेड्डी ने इस पर गौर किया था कि दल बदल के लिए कांग्रेस विधायक दल से अलग गुट के पास जरूरी दो तिहाई सदस्य हैं या नहीं। दरअसल दल बदल कानून के तहत किसी पार्टी में विलय के लिए अलग गुट के दो तिहाई सदस्य होने चाहिए। गुरुवार रात को विधानसभा से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि टीआरएस में शामिल 12 विधायकों के सत्ताधारी दल के सदस्यों के साथ बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed