{"_id":"5acdc2284f1c1b663d8b4831","slug":"asaduddin-owaisi-targets-pm-narendra-modi-on-false-promises-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी ने कहा- अपने झूठे वादों के लिए पीएम मोदी क्यों नहीं रखते उपवास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी ने कहा- अपने झूठे वादों के लिए पीएम मोदी क्यों नहीं रखते उपवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
AIMIM चीफ अससुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने झूठे वादों के लिए उपवास क्यों नहीं करते। क्या वो उन किसानों की मौत के लिए उपवास पर बैठेंगे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि क्या पीएम मोदी रोजगार उपलब्ध न करवाने और दलितों पर अत्याचार करवाने के लिए उपवास पर बैठेंगे। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को दलितों पर अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी राजघाट पर उपवास पर बैठे थे, जिसके बाद बीजेपी ने राहुल के उपवास को उपहास बताया था।
विज्ञापन
बीजेपी ने कहा था कि उपवास के नाम पर कांग्रेस नाटक कर रही है। कांग्रेस की सच्चाई अब सामने आ चुकी है। राहुल गांधी कर्नाटक में दलितों पर हो रहे जुल्म के लिए जवाब क्यों नहीं देते। वह कर्नाटक के दलितों के लिए उपवास क्यों नहीं रखते।
विज्ञापन