फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi says, Nupur Sharma Should be Arrested as soon as Possible

Nupur Sharma Case: ओवैसी की मांग- नुपुर शर्मा को फौरन गिरफ्तार किया जाए, गल्फ देशों की आपत्ति के बाद कार्रवाई क्यों?

Mon, 06 Jun 2022 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jun 2022 05:22 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। दोनों पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस कार्रवाई को लेकर अब सियासत गरम हो गई है।
 

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says, Nupur Sharma Should be Arrested as soon as Possible
ओवैसी और नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के बारे में की गई विवादित टिप्पणी के बाद से सियसत गरमा गई है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ-साथ कई नेताओं ने भी नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। इस बीच मुंबई पुलिस के कमिश्नर संजय पांडे ने कहा है कि जल्द ही नुपुर शर्मा को समन भेजा जाएगा और उनका बयान दर्ज होगा। दूसरी तरफ ओवैसी ने नुपुर के बयानों का विरोध किया है। उन्होंने भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई करते हुए नुपुर की गिरफ्तारी की मांग की है। एक मीडिया टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में वे मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गल्फ देश अगर कोई एक्शन नहीं लेता तो मोदी सरकार अभी भी नुपुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। भाजपा सरकार ने नुपुर के खिलाफ इतनी देर से कार्रवाई क्यो की?

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि खाड़ी देशों में यह मामला काफी बड़ा हो गया था इसलिए मजबूरी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की। ओवैसी ने कहा कि अरब देशों के कहने पर ही क्यों कार्रवाई। यह कार्रवाई तो 10 दिन पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आप विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं। आप उनकी तकलीफ को समझते हैं, आप हमारी तकलीफ नहीं समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथाकथित सेक्युलर पार्टियों के मुंह में जम गई थी दही: ओवैसी
मोदी सरकार के अलावा ओवैसी ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। ओवैसी ने विपक्षी दलों पर खामोश रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तथाकथित सेक्युलर पार्टियों के मुंह में दही जम गई थी। सिर्फ हम ही बोल रहे थे। तथाकथित सेक्युलर पार्टी कल रात अचानक हरकत में आ गईं। 

जानों कौन हैं नुपुर शर्मा? 
नुपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 2015 में वह पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब भाजपा ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था। नुपुर भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी थीं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एवीबीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली नुपुर एकमात्र उम्मीदवार थीं। 2010 में नुपुर छात्र राजनीति से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली नुपुर पेशे से वकील भी हैं। इसके अलावा उन्होंने बर्लिन से भी पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed