फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi says AIMIM candidates to be successful in Bihar elections

Asaduddin Owaisi: ओवैसी बोले- बिहार चुनाव में सफल होंगे AIMIM उम्मीदवार, अख्तरुल ईमान की मेहनत रंग लाएगी

Sun, 08 Jun 2025 11:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:22 PM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार शाम को पार्टी मुख्यालय में आयोजित ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार सफल होंगे।
 

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says AIMIM candidates to be successful in Bihar elections
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख अख्तरुल ईमान की मेहनत रंग लाएगी। 

विज्ञापन


ओवैसी ने शाम को एआईएमआईएम मुख्यालय में आयोजित ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने बिहार के बहादुरगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर दी है। उन्हें उम्मीद है कि बिहार चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार सफल होंगे। बता दें कि 2020 में बिहार में एआईएमआईएम के पांच उम्मीदवार चुने गए थे। बाद में चार विधायक राजद में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: CM ने विधानसभा में RCB के सम्मान समारोह के फैसले का किया बचाव, कहा- सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून हाथ में लेना संविधान के लिए अच्छा नहीं
हैदराबाद सांसद ओवैसी ने यह भी कहा कि बकरीद से पहले कुछ संगठन कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कानून को अपने हाथ में लिया जाता है, तो यह कानून और संविधान के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को कोई शिकायत है, तो उसे कानूनी तरीका अपनाना चाहिए। अगर लोग खुद ही कानून लागू करने लगेंगे, तो याद रखें, लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें; Rinku-Priya Engagement: पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह, देखें सगाई की तस्वीरें

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की 'कानून को हाथ में लेने' की टिप्पणी बकरीद से पहले मवेशियों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कुछ संगठनों द्वारा किए गए प्रयासों की ओर इशारा माना जा रहा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed