फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi Said, yogi government is making mockery of Constitution

यूपी दंगा: संगीत सोम समेत 131 मामलों की वापसी का रास्ता साफ, ओवैसी भड़के

Thu, 22 Mar 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Said, yogi government is making mockery of Constitution

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। यूपी सरकार द्वारा दंगों के 131 मामलों की वापसी पर ओवैसी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संविधान और IPC का मजाक उड़ाया जा रहा है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए जिनकी वजह से 50 हजार लोग शरणार्थी बन गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म से शासन कर रही है, कानून से नहीं कर रही। आपको बता दें कि योगी सरकार ने दंगे के आरोप में दर्ज मुकदमों को वापस लेना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़े 131 केस वापस लिये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 2013 में मुजफ्फरनगर और शामली में हुए दंगों में 5 सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे, इन दंगों में 63 लोगों की मौत हुई थी और 50 हजार लोग विस्थापित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगों में बीजेपी विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा भी आरोपी हैं। आपको बता दें कि 131 मामलों में से 13 हत्या और 11 हत्या की कोशिश के हैं। योगी सरकार जिन मामलों को वापस ले रही है उसमे कई जघन्य अपराधों की श्रेणी में आते हैं। 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हालही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सांसद संजीव बालियान की अगुवाई में तीन खाप प्रतिनिधिमंडल के बीच मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में ही मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। 

खाप प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद सीएम योगी ने विश्वास दिलाया था कि दंगा मामले में वह अधिकारियों से बातचीत करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे। सीएम ने इस मामले में जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुई।


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed