{"_id":"5ad4443d4f1c1b9d098b4c9b","slug":"asaduddin-owaisi-said-will-not-contest-in-karnataka-elections-and-aimim-will-support-jds","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIMIM नहीं लड़ेगी कर्नाटक चुनाव, ओवैसी ने कहा- JDS के लिए करेंगे प्रचार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AIMIM नहीं लड़ेगी कर्नाटक चुनाव, ओवैसी ने कहा- JDS के लिए करेंगे प्रचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पहले ऐलान किया था कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मगर अब उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया है। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम कर्नाटक चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हम जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) का समर्थन करेंगे और उसके लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां पूरी तरह से विफल हो गई हैं।
विज्ञापन
ओवैसी पर आरोप लगा था कि वह इसलिए पीछे हट रहे हैं ताकि भाजपा को इसका फायदा मिल सके। इस तरह के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा- हमपर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोट काटने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से आधारहीन हैं। हमने गुजरात, झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव नहीं लड़ा था। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों में भी हिस्सा नहीं लिया। वहां कांग्रेस के साथ क्या हुआ?
विज्ञापन
माना जाता है कि कर्नाटक के कुछ इलाकों में एआईएमआईएम की पकड़ काफी मजबूत है और इसकी क्षेत्रीय इकाई ने चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की लिस्ट भी तैयार कर ली थी। मगर पार्टी के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने पार्टी के नेताओं संग कई बार सलाह-मशविरा करने के बाद चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होने हैं और 15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन
हाल ही में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपवास रखने को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी अपने झूठे वादों के लिए उपवास क्यों नहीं करते। क्या वो उन किसानों की मौत के लिए उपवास पर बैठेंगे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
This allegation on us of cutting votes to benefit BJP is baseless. We did not contest in Gujarat,Jharkhand,J&K. Did not contest Lok Sabha from UP, Maharashtra. What happened to Congress there?: Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/13L0w04s6L
— ANI (@ANI) April 16, 2018