फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi said Government is insulting women by triple talaq bill in Lok Sabha

तीन तलाक बिल पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- औरतों को सड़क पर ला रही है सरकार

Thu, 25 Jul 2019 05:32 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 25 Jul 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said Government is insulting women by triple talaq bill in Lok Sabha
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लोकसभा में आजम खान का मामला किसी तरह शांत हुआ तो तीन तलाक पर चर्चा फिर शुरू हुई। इस बार दहाड़े असदुद्दीन ओवैसी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने तीन तलाक बिल को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस बिल से सरकार औरतों को सड़क पर ला रही है, शादी खत्म कर रही है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक को अपराध बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है, ऐसे में आप तीन तलाक को अपराध बनाकर नया हिंदुस्तान बनाने जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि इस बात को सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि गलती से तीन तलाक कहने से शादी नहीं टूटती। 

विज्ञापन

'गिरफ्तार होने को बाद कोई कैसे दे पाएगा मुआवजा?'

ओवैसी ने तीन तलाक बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तार होने के बाद क्या कोई शौहर अपनी पत्नी को मुआवजा दे पाएगा? पति जेल में बैठा रहे और पत्नी तीन साल तक उसका इंतजार करती रहे? उस औरत को ऐसी शादी से निकलने का अधिकार मिलना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि जमानत देने का अधिकार अदालत को है लेकिन हत्या में भी पीड़ित को सुना तक नहीं जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट और हम इससे खुश हैं'

ओवैसी ने कहा कि सरकार मुसलमानों को तहजीब से दूर करने के लिए यह बिल ला रही है। इस्लाम में शादी जन्म-जन्म का साथ नहीं है, यह एक कॉन्ट्रैक्ट है। यह जिंदगी की हद तक है और हम उसमें खुश हैं। ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिनकी शादी हो चुकी है उन सबको इसकी तकलीफ मालूम है और फिर भी सब हंस रहे हैं। ओवैसी ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार शादी को खत्म करने जा रही है, औरतों को सड़क पर ला रही है, शौहर को जेल में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed