{"_id":"5bf3a5b9bdec2269c33c6592","slug":"asaduddin-owaisi-said-congress-offered-me-rs-25-lakhs-to-cancel-my-rally-in-nirmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव : ओवैसी का कांग्रेस पर आरोप, कहा- रैली रद्द करने के लिए दिया 25 लाख का ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनाव : ओवैसी का कांग्रेस पर आरोप, कहा- रैली रद्द करने के लिए दिया 25 लाख का ऑफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निर्मल
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
ओवैसी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी वजह से पार्टियों का एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला जारी है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। निर्मल में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे यहां रैली रद्द करने के लिए 25 लाख रुपये की पेशकश की। इससे ज्यादा उनके अहंकार का सबूत और क्या होगा। ओवैसी ने आगे कहा कि मैं वो नहीं हूं जिसे खरीदा जा सकता है।
बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं जिसको लेकर तमाम पार्टियों ने तैयारी कर ली है। चुनाव से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को सिद्दिपेट जिले में स्थित अपने फार्महाउस में एक यज्ञ किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राव ने इरावल्ली में अपने फार्महाउस में ‘राजा श्यामला यज्ञ‘, ‘चंडी यज्ञ’ और अन्य धार्मिक संस्कार किए। इसमें उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उधर दूसरी तरफ तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा किया। हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बाउंसरों को तैनात किया गया।

Congress offered me Rs 25 lakhs to cancel my rally here(Nirmal), what more proof of their arrogance is needed. I am not the one who can be bought: Asaduddin Owaisi in Nirmal #TelanganaElections2018 (19.11.18) pic.twitter.com/LAYqGCheha
— ANI (@ANI) November 20, 2018